अजीबोगरीब कपडे पहनने वाली उर्फी जावेद की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश – एक दिन में कितना कमाती हैं

Shilpi Soni
3 Min Read

बिग बॉस ओटीटी से बाहर निकलने के बाद उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी लुक को लेकर सुर्ख़ीयों में बनी रहती हैं। बिग बॉस में आने से पहले उर्फी जावेद कई TV सीरियल्स में काम कर चुकी हैं लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी बिग बॉस से निकलने के बाद मिली।उर्फी जावेद की फ़ैन फॉलोइंग काफ़ी शानदार हैं।

उर्फी जावेद अपने सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट शेयर करती है तो वह तुरंत में ही वायरल हो जाता हैं। उर्फी जावेद को कंट्रोवर्सी क्वीन कहना ग़लत नहीं होगा। उर्फी जावेद अपने अतरंगी फ़ैशन सेंस को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कई बार उर्फी जावेद को अपने आउटफ़िट के कारण ट्रोल का भी सामना करना पड़ता हैं लेकिन इसे उर्फी जावेद को कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

क्या आप जानते हैं उर्फी जावेद की महीने की कमाई कितनी होती है? क्या आपको उनकी फीस और नेटवर्थ की जानकारी है?

उर्फी जावेद की महीने की कमाई

उर्फी जावेद के संपत्ति के बारे में बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक़ एक्ट्रेस के पास क़रीबन 170 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। अपनी बातों और अपने अंदाज से आए दिन सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और एडवर्टाइजिंग के जरिए हर महीने तक तकरीबन 2 करोड़ से 22 करोड़ रुपये के बीच कमा लेती हैं। उर्फी जावेद मॉडलिंग से भी अच्छी ख़ासी कमाई कर लेती हैं साथ ही वह एड से भी अच्छी ख़ासी कमाई कर लेती हैं। फैशन दीवा उर्फी जावेद ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। उनका फैशन देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं।

एक एपिसोड के लिए चार्ज करती हैं मोटी फीस

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहीं उर्फी जावेद टीवी शोज में एक एपिसोड के लिए 25 से 30 हजार रुपये फीस चार्ज करती हैं। टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ का हिस्सा रहीं उर्फी ने उस शो के लिए 40 से 55 लाख रुपये के आसपास चार्ज किया था। उर्फी प्रोडक्ट्स के लिए मॉडलिंग और एडवर्टाइजिंग भी करती हैं और इसके लिए भी वह मोटी फीस चार्ज करती हैं।

मुंबई में आलीशान फ्लैट और कई लग्जरी गाड़ियां

उर्फी जावेद मुंबई में एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं और उनके पास कई गाड़ियां है। उर्फी जावेद के अभी तक के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह मेरी दुर्गा, बेपनाह, ए मेरे हमसफर, बड़े भइया की दुल्हन जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उर्फी जावेद को आए दिन उनके लुक के लिए ट्रोल किया जाता है लेकिन इस मामले में उर्फी का साफ कहना है कि वह अटेंशन लेने के लिए नहीं बल्कि अपनी खुशी के लिए ऐसा करती हैं।

Share This Article
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *