Jhalak Dikhhla jaa शो की 6 साल बाद वापसी, इन स्टार्स के नाम पर लगी मुहर

Ranjana Pandey
3 Min Read

डांस रियलिटी शो Jhalak Dikhla Ja जल्द ही नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर सकता है. जुलाई के अंत तक ये ऑन एयर हो सकता है.लंबे अरसे बाद आखिरकार डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’का नया सीजन आने वाला है. शो के इस नए सीजन में एक से बढ़कर एक टीवी सितारे कंटेस्टेंट के रूप में नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं बल्कि जज पैनल भी काफी तगड़ा होने वाला है.इसे शाहरुख खान  काजोल और कोरियोग्राफर फराह खान जज करेंगे. हालांकि अभी तक चैनल की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आई है. फिलहाल कंटेस्टेंट के लिए जिन फेमस सेलेब्स को अप्रोच किया गया है उनमें राधव जुयाल , निक्की तंबोली  रिद्धिमा पंडित  श्रद्धा आर्या , दिव्यांका त्रिपाठी  मोहसिन खान सहित कई शामिल हैं. खबरों की माने तो झलक दिखला जा का दसवां सीजन इस साल जुलाई या अगस्त के पहले हफ्ते से ऑन एयर हो सकता है.

श्रद्धा आर्य

कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्य का नाम भी सामने आ रहा है. श्रद्धा को नच बलिए-9 में डांस करते हुए देखा गया था. अब फैंस को उम्मीद है कि वो झलक में भी जबरदस्त डांस करती नजर आएंगी.

अदा खान

नागिन एक्ट्रेस अदा खान को अपकमिंग सीजन के लिए अप्रोच किया गया है. नागिन के अलावा अदा खान ने अमृत मंथन और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे टीवी शो में हिस्सा लिया है.

एरिका फर्नांडिस

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और कसौटी जिंदगी की 2 फेम एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) को मेकर्स ने अप्रोच किया है.

राधव जुयाल

डांस इंडिया डांस’ से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले डांसर और कोरियोग्राफर राघव जुयाल भी शो में नजर आ सकते हैं. उनके डांस स्किल को लेकर तो उनका शो का हिस्सा होना तो बनता है.

दिव्यांका त्रिपाठी

ये है मोहब्बतें में लीड रोल निभा चुकी दिव्यांका त्रिपाठी और झलक दिखला जा शो के निर्माताओं के बीच बातचीत चल रही है. दिव्यांका की लोकप्रियता को देखते हुए, चैनल उन्हें झलक दिखला जा-10 में लेने के लिए इच्छुक है.

निमृत कौर आहूवालिया

कलर्स के शो छोटी सरदारनी फेम निमृत कौर आहूवालिया भी Jhalak Dikhhla Jaa 10 में दिख सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में इनका भी नाम सामने आ रहा है.

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *