टॉलीवुड सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन ने हाल ही में शादी रचाई है। चेन्नई में हुई इनकी ग्रैंड इंडियन वेडिंग पर हर किसी की नजर थी। सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी की चर्चा अभी तक हो रही है। मगर क्या आप जानते हैं शादी से पहले ये स्टार कपल कई सालों तक लिव इन में रहा। यही नहीं, नयनतारा ने विग्नेश से पहले प्रभुदेवा के साथ भी कई साल लिव इन में गुजारे थे जबकि ऐसा ही कुछ हाल साउथ सिनेमा के इन सितारों का भी रहा। यहां देखें लिव इन में रह चुके साउथ सितारों की लिस्ट।
नयनतारा और विग्नेश शिवन (Nayanthara-Vignesh Shivan)

अदाकारा नयनतारा और विग्नेश शिवन ने हाल ही में शादी रचाई है। शादी से पहले ये सितारे करीब 6 साल तक रिश्ते में रहे। दोनों ने कई साल लिव इन रिलेशनशिप में भी गुजारे।
नयनतारा और प्रभुदेवा (Nayanthara-Prabhu Deva)

विग्नेश शिवन से मिलने से पहले अदाकारा नयनतारा बुरे ब्रेकअप के दौर से गुजरी थीं। गुजरे वक्त में अदाकारा का अफेयर जाने-माने कोरियोग्राफर प्रभुदेवा संग रहा। जहां दोनों ने लंबा वक्त लिव इन रिलेशनशिप में भी गुजारा था। ये प्रभुदेवा का एक्स्ट्रा मैरिटियल अफेयर रहा। जिसका बुरी तरह से भंडाफोड़ हुआ था।
सामंथा और सिद्धार्थ (Samantha-Sidharth)

टॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु किसी वक्त एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रही थी। फिल्मी दुनिया में एंट्री करने के बाद एक्ट्रेस को सिद्धार्थ से प्यार हुआ और दोनों लिव इन में साथ रहे। हालांकि बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं।
सामंथा और नागा चैतन्य (Samantha-Naga Chaitanya)

नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से शादी रचाने से पहले ये दोनों सितारे भी लिव इन में रहे थे। एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य को कुछ साल डेट करने के बाद लिव इन में रहकर शादी का फैसला किया था। हालांकि अब ये कपल अलग हो चुका है।
श्रिया सरन और एंद्रेई कोसचिव (Shriya Saran-Andrei Koscheev)

अदाकारा श्रिया सरन और एंद्रेई कोसचिव हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। दोनों सितारों ने शादी से पहले लंबे वक्त तक एक दूसरे संग लिव इन रिलेशनशिप निभाया। बाद में दोनों ने शादी की। आज ये दोनों एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स हैं।
पवन कल्याण और रेणु देसाई (Pawan Kalyan-Renu Desai)

टॉलीवुड स्टार पवन कल्याण और रेणु देसाई लंबे वक्त तक लिव इन में रहे थे। पवन कल्याण का ये एक्सट्रा मैरिटियल रिश्ता था। इसलिए पहली पत्नी को तलाक देने में देरी की वजह से इनकी शादी तब हुई जब दोनों का पहला बच्चा 4 साल का हो चुका था।
कमल हासन और सारिका (Kamal Haasan-Sarika)

कॉलीवुड सुपरस्टार कमल हासन और सारिका ने भी शादी से पहले लंबे वक्त तक लिव इन रिलेशनशिप में वक्त गुजारा था। बाद में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के वक्त दोनों सितारों ने एक मंदिर में जाकर शादी रचाई थी।