गुरप्रीत कौर संग शादी के बंधन में बंधे पंजाब के सीएम भगवंत मान, शादी की एल्बम हुई लीक…

Shilpi Soni
3 Min Read

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 जुलाई (गुरूवार) को पारंपरिक सिख समारोह में डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ये शाही शादी चंडीगढ़ में भगवंत के घर पर हुई, जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा सहित सिर्फ कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इसी बीच मान-गुरप्रीत की शादी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें भगवंत मान दूल्हे बने नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक तस्वीर और शेयर की जिसमें वह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम को विवाह स्थल पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे, जो भगवंत मान का चंडीगढ़ निवास था।

एक अन्य तस्वीर में, दूल्हा और दुल्हन दोनों समारोह के दौरान पृष्ठभूमि में मौजूद अन्य उपस्थित लोगों के साथ हाथ जोड़कर एक साथ खड़े दिखाई दे रहे थे। राघव ने कैप्शन में लिखा, “वाहेगुरु जी आशीर्वाद बनाए रखें।”

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, ” भगवंत मान और गुरप्रीत भाभी को विवाह की ढेरों शुभकामनायें…. आप दोनों को भगवान खूब खुश रखे और दुनिया की सारी ख़ुशियाँ दें।”

बता दे की गुरप्रीत ने अपनी शादी में चमकीले लाल रंग का लहंगा पहना था। उसने अपने लुक को भारी सोने के गहनों के साथ पूरा किया जिसमें चूड़ियाँ, एक हार और माँग टीका शामिल था। वही, भगवंत मान ने अपनी शादी के मौके पर गोल्डन कलर की शेरवानी और पिली पगड़ी पहनी थी, जिसमे वह बेहद शानदार दिखाई दे रहे थे।

छह साल पहले हो चुका था तलाक

बता दे 48 वर्षीय भगवंत की ये दूसरी शादी हैं और उनकी 29 वर्षीय दुल्हन गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से करीब छह साल पहले तलाक हो गया था। उनकी पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर और उनके बच्चे यूएसए में रह रहे हैं।

मालूम हो की सीएम भगवंत मान की बेटी सीरत कौर मान (21) और बेटा दिलशान मान (17) इसी साल 16 मार्च को उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका से आए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *