आज तक आपने सिर्फ गिरगिट को रंग बदलते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी चिड़िया को रंग बदलते हुए देखा है? अगर नहीं, तो आज हम आपको ऐसी चिड़िया का वीडियो दिखाएंगे जो रंग बदलती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस चिड़िया के वीडियो को देखकर एक सेकंड के लिए आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, इस चिड़िया में एक दो नहीं, बल्कि पलक झपकते ही कई रंग बदलने की खूबी है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हमिंग बर्ड (Humming bird) नाम की एक चिड़िया एक शख्स के हाथ पर बैठी है। यह चिड़िया पहले काले से गुलाबी और फिर डार्क हरे रंग से काले रंग में अपना रंग बदलती है। वीडियो में चिड़िया को देखने से ऐसा लगता है कि यह चिड़िया घायल है और उड़ नहीं पा रही है लेकिन चिड़िया अपना रंग बदलने में माहिर है।
हमिंग बर्ड को मिला दुनिया की सबसे छोटी चिड़िया होने का खिताब
आपको बता दें कि हमिंग बर्ड चिड़िया को दुनिया की सबसे छोटी चिड़िया होने का खिताब हासिल है। जानकारों का मानना है कि हमिंग बर्ड खुद रंग नहीं बदल सकती है। दरअसल, इस चिड़िया के पंख कुछ इस तरह के होते हैं कि जब उन पर खास तरह से लाइट पड़ती है तो वह अलग-अलग एंगल से अलग-अलग रंग के नजर आते हैं और फिर उसके पंख को देखने में लगता है कि चिड़िया रंग बदल रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इस वीडियो को ‘वंडर ऑफ साइंस’ के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया। कई यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया है और कुदरत की तारीफ की है। इंटरनेट पर अब तक इसे 2.8 मिलियंस से ज्यादा बार देखा जा चुका है और नेटिजंस वीडियो पर अपने जबरदस्त कमेंट्स भी दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘मेरी अब तक देखी गई सबसे खूबसूरत चीजों में से एक है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘OMG सो ब्यूटीफुल।’ वहीं एक और ने लिखा, ‘यह चिड़िया बहुत खूबसूरत है’ तो दूसरे ने लिखा, ‘इतने सारे रंगों से भरा पक्षी देख कर दिल खुश हो गया।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘इंसानों के लिए आश्चर्यजनक जीव, लाइटिंग सब कुछ है।’
The stunning colors of the Anna’s hummingbird are iridescence caused by light scattering from nanoscale structures within their feathers.pic.twitter.com/BZzXuFnHag
— Wonder of Science (@wonderofscience) July 21, 2022