2022 में अब तक इन 10 मशहूर सेलेब्स का हो चूका है निधन, फैंस को लगा सदमा

Shilpi Soni
5 Min Read

जैसा की हम सभी जानते है की साल 2022 का सातवा महीना (जुलाई) चल रहा है और यह साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बेहद ही दुःख भरा रहा है। साल 2022 में एक के बाद एक मनोरंजन जगत ने अपने कई सितारों को खो दिया है। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बता रहे है जिनका इस साल निधन हुआ है और वे अपने फैंस को हमेशा हमेशा के लिए छोड़कर चले गए।

लता मंगेशकर

संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर जी का कद, उनका सम्मान सबसे ऊंचा था। भारत में लता मंगेशकर को ‘स्वर कोकिला’ के नाम से जाना जाता था। ‘भारत रत्न’ लता जी का इस साल 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में मुंबई में एक अस्पताल में निधन हो गया था। देश दुनिया में उनके निधन पर फैंस को बड़ा सदमा लगा था।

बप्‍पी लहिरी

लता मंगेशकर जी के निधन के बाद संगीत जगत को एक और बड़ा झटका लगा था। लता जी के निधन के 9 दिन बाद मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहिरी का भी निधन हो गया था। मुंबई में बप्पी दा ने 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

बिरजू महाराज

भारत के मशहूर कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज का दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया था। उन्होंने 83 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके करियर के दौरान उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड, पद्म भूषण, संगम कला अवॉर्ड और नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

केके

गायक के.के का हाल ही में निधन हुआ था। जैसा की हम सभी जानते है की केके ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन गाने दिए थे। महज 53 साल की उम्र में वे हम सभी को छोड़कर चले गए।

दरअसल, इस साल 31 मई को कोलकता में उनका कॉन्सर्ट था और कॉन्सर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर दिल का दौरा पड़ने के चलते उनका देहांत हो गया।

प्रवीण कुमार सोबती

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में भीम का किरदार अदा करने वाले प्रवीण कुमार सोबती ने सात फरवरी को आखिरी सांसें ली थीं। उन्होंने ‘महाभारत’ के अलावा ‘रक्षा’, ‘मेरी आवाज सुनो’, ‘राज तिलक’, ‘युद्ध’ और ‘हुकुमत’ जैसी कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थी। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

रवि टंडन

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रवि टंडन ने सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण 11 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘दीप जलता रहे’ और ‘लव इन शिमला’ जैसी फिल्मों में कैमियो के जरिए किया था। करियर के दौरान उन्होंने ‘अनहोनी’, ‘मजबूर’, ‘खेल खेल में’ और ‘जिंदगी’ जैसी कई फिल्में डायरेक्ट की थीं।

अरुण वर्मा

62 साल की उम्र में लम्बी बीमारी से जूझते हुए अभिनेता अरुण वर्मा ने 20 जनवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

रेखा कामत

रेखा कामत गुजरे दौर की अदाकारा थीं। रेखा कामत का इस साल 11 जनवरी को निधन हो गया था। ‘भूत’, ‘सिंहासन’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी रेखा ने 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी।

भूपिंदर सिंह

मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में 18 जुलाई को निधन हो गया था। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए थे।

दीपेश भान

छोटे पर्दे के धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर है’ के मलखान यानी कि दीपेश भान का 41 साल की उम्र में 23 जुलाई को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट खेलने के दौरान वे गिर पड़े थे और उनके निधन का कारण ब्रेन हेमरेज बताया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *