ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि हमारे घर में कबूतर का निवास होता है तो यह हमारे लिए बहुत ही बड़ा शुभ संकेत है।Pigeon Feather Totke: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कबूतर का सिर्फ एक पंख (Pigeon Feather Totke) आपकी किस्मत बदल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कबूतर से जुड़े हुए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को आजमाने के बाद आपको कई प्रकार की समस्याओं से राहत मिल सकती है।
हमारे घर में कबूतरों का आना जाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कबूतर का घर में आना हमें किसी अच्छी खबर मिलने का पूर्व संकेत देता है। कबूतर के पंख के पंख को बहुत शुभ ही माना गया है। कबूतर के पंख को समृद्धि का प्रतीक माना गया है। आज इस लेख में हम आपको कबूतर के पंख से जुड़े हुए कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन पर अमल करने से आप बहुत सी बड़ी परेशानियों से जल्द पार पा सकते हैं। साथ ही कबूतर के पंख के टोटके (Kabootar ke Pankh ke Totke) आपके जीवन के कई लोगों को मिनटों में ही दूर कर सकते हैं।
अब तक आपने कई तरह के टोटकों के बारे में सुना होगा, जैसे की लालमिर्च, नमक, लहसुन का टोटका, नींबू का टोटका और फलां-फलां टोटका। लेकिन क्या आपने कभी कबूतर के पंख के टोटके के बारे में सुना है शायद नहीं तो हम आपको बता रहे हैं कि कबूतर का पंख (Pigeon Feather Totke) आपकी किस्मत को फर्श से अर्श पर पहुंचा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कबूतर के पंख (Kabootar ke Pankh ke Totke) से जुड़े हुए कुछ उपाय बताए गए हैं जिस पर अमल करने से आपकी परेशानियां खत्म होने के साथ ही आपका घर भी पैसों से भर जाएगा।
कबूतर के पंख के टोटके
अगर कबूतर आपके घर में पंख छोड़ दे तो यह बडा ही शुभ होता है। इसे सफेद या लाल वस्त्र में लपेट लें कर मन ही मन देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए ऊपर से लाल धागा लपेटें। फिर इसे अलमारी या तिजोरी में रखें। ध्यान रखें कि ये आपको ऐसे स्थान पर रखना है जहां किसी भी बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़े। इस उपाय से आपके पास कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होगी और रुका हुआ धन जल्द वापस मिलेगा।
ये उपाय करेंगे धनवर्षा
कबूतर के पंख से जुड़े हुए कुछ उपाय आपके घर में धन वर्षा कर सकते हैं। अगर कबूतर आपके घर में अंडे देता है तो यह आपके अच्छे दिनों के आने का इशारा है। साथ ही कबूतर क घर में अंडे देना आपके जीवन के लिए समृद्धि का संकेत है और जीवन को खुशहाल बना देता है।
कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय
अगर आप कर्ज के बोझ के तले डूबे हुए हैं तो कबूतर के तीन पंखों को लेकर घर के अलग-अलग कोने में रख दे। यह टोटका करने से आप का कर्ज भी उतर जाएगा और आपके घर में सुख शांति और समृद्धि में भी वृद्धि होगी। इस उपाय को करने के लिए कबूतर का एक पंख लिविंग रूम के दक्षिणी कोने में रख दे।
कबूतर के पंख से नौकरी पाने का टोटका
कई प्रयास करने के बावजूद भी आप अच्छी जॉब पाने में असफल रहे हैं तो इसके लिए भी कबूतर का टोटका बड़ा ही कारगर साबित होगा। इसके लिए आप गुरुवार के दिन एक पीले कपड़े में हल्दी की गांठ और कबूतर का एक पंख और एक पीली कौड़ी रखने पर इस पोटली को अपने घर की अलमारी में रख दे। इस टोटके का असर जल्द ही आपको नजर आएगा।
पति-पत्नी के झगड़े दूर करने के लिए
यदि पति- पत्नी के बीच झगड़े होते हैं तो कबूतर के पंख को बेड रूम में पूर्वी कोने पर रख दें। यह टोटका करने से करने से आपके जीवन से निगेटिव ऊर्जा दूर होने लगेगी।