सोशल मीडिया में आग लगा रही है गौतमी और रामकपूर की थ्रो बैक तस्वीर, जानिए कैसे बनें एक दूसरे के हमसफर ?

Deepak Pandey
2 Min Read

टीवी के मशहूर अभिनेता राम कपूर सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस गौतमी से शादी की है। रामकपूर ने सोशल मीडिया पर एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है। जो काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अभिनेता राम कपूर की फिटनेस देखकर फैंस काफी हैरान है।क्योंकि राम कपूर का वजन काफी था। जो इस तस्वीर में काफी कम नजर आ रहा है।

जिम में बहाया राम ने पसीना
ऐसा कहा जा रहा है कि राम कपूर ने जिम में काफी पसीना बहाया है। जिसके बाद ही वो फैट से फिट हुए हैं। अब फिट होने के बाद राम कपूर काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।

गौतमी ने भी पोस्ट की थ्रो बैक पिक्स
राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने भी पति के नक्शे कदम पर चलते हुए अपने इंस्टा हैंडल से पति के साथ उनके हनीमून के वक्त की तस्वीर पोस्ट की है।इस तस्वीर में गौतमी और राम कपूर दोनों समंदर के किनारे बीच पर हैं। राम कपूर भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं । तस्वीर में गौतमी कपूर ब्लैक बिकिनी और रेड शॉर्ट ड्रेस और हाथों में मेहंदी और ब्रेसलेट पहने नजर आ रही हैं।ये तस्वीर भी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कहां मिले गौतमी और राम ?
राम कपूर और गौतमी कपूर की प्रेम कहानी एक टीवी सीरिय़ल के सेट पर शुरु हुई। इस सीरियल का नाम था घर एक मंदिर। इसी सीरियल के सेट पर दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ी। काफी समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और आखिरकार 2003 में दोनों ने शादी कर ली। आज ये कपल हंसी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *