बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कलाकार में से एक हैं। तब्बू ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी हर फिल्मों को फैंस ने खूब प्यार दिया है। एक्ट्रेस ने फिल्मों से खूब नाम और शोहरत कमाई है। तब्बू ने बॉलीवुड के साथ साथ तमिल और मलयालम फिल्मों में अपना नाम कमाया है।
तब्बू ने अपने करियर की शुरुआत पंद्रह साल की उम्र में ‘हम नौजवान‘ (1985) फिल्म से की। इस फिल्म में उन्होंने देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था।
मुख्य एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली हिंदी फिल्म रही ‘पहला पहला प्यार’। इसके बाद आई फिल्म ‘विजयपथ’ जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
तब्बू के पास 22 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। हर महीने वो 25 लाख रुपए से ज़्यादा कमाती हैं और साल भर में उनकी आमदनी 3 करोड़ रुपए से ज़्यादा होती है। तब्बू एक फिल्म के लिए 2-4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं साल 2017 में एक्ट्रेस ने गोवा में भी आलीशान घर रखीदा था।
जहां वो अक्सर छुट्टियां बिताने जाया करती हैं। एक्ट्रेस ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए भी मोटी रकम वसूलती हैं। तब्बू के पास हैदराबाद में बेहद आलीशान और लग्जरी घर भी हैं। साथ ही मुंबई में भी उनके पास रॉयल घर हैं। एक्ट्रेस के गैराज में Audi Q7, जैसी गाड़ियां भी लगी हुई हैं।
कहने को एक्ट्रेस 50 साल की हैं लेकिन आज तक शादी नहीं की हैं। तब्बू का नाम साउथ के बड़े स्टार नागार्जुन के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि तब्बू ने नागार्जुन की वजह से शादी नहीं की। दोनों की मोहबब्त को मंजिल नहीं मिली।
कई फिल्मी मैग्जीन में छपी खबरों के मुताबिक तब्बू नागार्जुन से बेइतहां प्यार करती थीं, उनके प्यार में वो मुंबई छोड़कर हैदराबाद में ही बस गईं। नागार्जुन और तब्बू का रिश्ता 15 सालों तक चला, लेकिन दोनों का रिश्ता इतने सालों के बाद भी टूट गया। दोनों के रिश्ते के टूटने की वजह थी नागार्जुन का पहले से शादीशुदा होना।
नागार्जुन शादीशुदा होते हुए भी तब्बू के साथ जुड़े। नागार्जुन तब्बू से प्यार तो करते थे, लेकिन अपनी बसी बसाई गृहस्थी नहीं छोड़ना चाहते थे, इसलिए वो शादी नहीं कर पाए और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
तब्बू कि फिल्मों की बात करें तो उन्होंने माचिस, विरासत, हु तू तू, अस्तित्व, चांदनी बार, दे दे प्यार दे, दृश्यम और हैदर जैसी कई फिल्मों में काम किया। जल्द ही फिल्म भूल भूलैया 2 में नजर आएंगी।