सलमान खान ने बड़े बालो में “किसी का भाई किसी की जान” से पहले की हैं ये 5 फिल्मे और 4 हुई हैं महाफ्लॉप, देखे लिस्ट

Durga Pratap
3 Min Read

Salman Khan: हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. जिसका नाम ‘किसी का भाई किसी की जान’ बताया जा रहा है. सलमान खान की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म काफी समय से चर्चाओं में हैं. सोमवार को सलमान खान ने इस फिल्म से जुड़ा हुआ अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए इसकी ऑफिशियल घोषणा भी कर दी है.

इस फिल्म के पहले लुक में ही सलमान खान को लंबे और घने बालों के साथ देखा जा रहा है. उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म से पहले भी सलमान खान कई फिल्मों में लंबे बाल रख चुके हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर क्या हुआ था उनका हाल…

सूर्यवंशी :-

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने पहली बार फिल्म सूर्यवंशी में अपना हेयर स्टाइल चेंज किया था. इस फिल्म में सलमान खान सुनहरे कलर के लंबे बालों में नजर आए थे. 1992 में आए सलमान खान की सूर्यवंशी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

Salman Khan

तेरे नाम :-

‘तेरे नाम’ फिल्म के कारण सलमान खान को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था. इस फिल्म में सलमान का लुक काफी ज्यादा चर्चा में रहा था और लोग इनकी तरह हेयर स्टाइल भी रखने लग गए थे. साल 2013 में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सलमान के लुक के साथ उनकी फिल्म को भी काफी पसंद किया गया.

Salman Khan

सावन :-

‘सावन’ नाम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. सलमान खान की इस फिल्म के बारे में ज्यादा लोगों को पता भी नहीं है. इस फिल्म के दौरान सलमान खान ने काफी लंबे बाल रखे हुए थे. यह फिल्म साल 2006 में आई थी.

Salman Khan

लंदन ड्रीम्स :-

सलमान खान ने साल 2009 में आई फिल्म लंदन ड्रीम्स में भी अपने बड़े बाल रखे थे. जिसमें उन्होंने अपने बालों को गोल्डन कलर किया हुआ था. सलमान खान के साथ इस फिल्म में अजय देवगन भी मुख्य रोल निभा रहे थे. लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई.

Salman Khan

वीर :-

‘वीर’ एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें सलमान खान ने लंबे बाल रखे हुए थे. इसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती और उनके भाई सोहेल खान नजर आए थे. साल 2009 में आई सलमान खान की यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी.

Salman Khan

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *