Varun Dhawan: हाल ही में वरुण धवन और अनिल कपूर कॉफी विद करण में गए थे. जहां उन्होंने काफी मस्ती मजाक किया और कई बड़े खुलासे भी किए. इन दोनों कलाकारों ने इस एपिसोड में अपनी फैमिली, करियर और दोस्तों के बारे में चौकाने वाले सच सामने रखे. इस बार करण जौहर भी मुश्किल में पड़ गए जब उन्हें ब्रेकअप को लेकर जवाब देना था. यह एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले ही सुर्खियों में है.

इस दौरान वरुण धवन और अनिल कपूर तो शो में थे ही लेकिन दो नाम ऐसे है जो इस एपिसोड में मौजूद ना होने के बाद भी काफी चर्चा में रहे. इस एपिसोड में टाइगर श्रॉफ और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के बारे में भी चर्चा हुई. वरुण और अनिल ने इन दोनों की फिटनेस को लेकर तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिए. शो के होस्ट करण जौहर ने रैपिड फायर के दौरान वरुण से सवाल किया कि मालदीव वेकेशन का राजदूत किसे बनाना चाहिए? इस सवाल का वरुण ने तुरंत जवाब दिया, “टाइगर-दिशा, कपल पैकेज.”

इसके आगे करण ने वरुण से एक इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में पूछा, जिसके प्रति वह बहुत ज्यादा जूनूनी है. इसके जवाब में भी वरुण ने दिशा और टाइगर का नाम लिया. उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि, “मुझे एक किस्सा याद है जब मैंने उन्हें घर पर इन्वाइट किया था. उस रात टाइगर ने केवल बादाम खाए थे. वह एकदम फिट है.” इसके अलावा उन्होंने दिशा के बारे में भी बात की. वरुण ने बताया कि कियारा आडवाणी और सारा अली खान दिशा को घूरती रहती है. उनका उस पर काफी समय से गर्ल क्रश था.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लम्बे समय तक टाइगर और दिशा की डेटिंग के बाद अलग होने की बातें सिर्फ अफवाह थी. टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ करण के इस शो में आ चुके है. इस दौरान टाइगर ने बताया कि वह अकेले ही थे. टाइगर ने उस एपिसोड में कहा था कि, “मैं सिंगल हूँ और कम से कम मुझे तो ऐसा ही लग रहा है. मैं हर तरफ ध्यान दे रहा हूं. हमेशा से ही श्रद्धा कपूर को पसंद करता हूँ. मुझे वह बहुत अच्छी लगती है.” लेकिन दिशा पाटनी ने अब तक इन अफवाहों के बारे में कोई बयान नहीं दिया है.

