बॉलीवुड से हॉलीवुड में पहुंच चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल वैकेशन मूड में नजर आ रहीं हैं। पिछले दिनों स्पेन की सड़कों पर घूमतीं दिखीं प्रियंका ने अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया को गुलजार कर दिया।
हाल ही में एक्ट्रेस एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में प्रियंका समंदर के अंदर स्कूबा डाइविंग करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने फैंस को भी पानी के अंदर की खूबसूरत दुनिया दिखाई है।
स्कूबा डाइविंग करती नजर आईं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इनमें वो स्पेन में स्कूबा डाइविंग करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका के साथ उनके देवर फ्रैंकलिन जोनस भी नजर आए। प्रियंका ब्लैक रंग का डाइविंग सूट पहना हुआ था, और वो पानी के अंदर की खूबसूरत दुनिया दिखा रहीं हैं। वीडियो में प्रियंका के आस-पास चारों तरफ मछलियां तैर रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा को क्या हुआ तनाव
प्रियंका चोपड़ा ने ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘कई ऐसे दिन होते हैं, जब तनाव को शांत करना पड़ता है! भागवान की बनाई गई पानी के अंदर की दुनिया को एक्सप्लोर करने से बेहतर और क्या होगा। मैं आभारी हूं कि सियाटल के कैमरा क्रू ने मुझे पार्टी क्रैश करने दी’।
प्रियंका ने कैप्शन में अपने देवर फ्रैंकलिन के लिए लिखा कि वो बहुत खुश हैं कि फ्रैंक स्कूबा डाइविंग पर संग आए। बता दें कि आजकल प्रियंका चोपड़ा जोनस स्पेन में अपनी वेब सीरीज ‘सियाटल’ की शूटिंग कर रही हैं।