दीपिका पादुकोण बिना शादी की रिंग पहने आई नजर, फोटो देख अफवाहों में आई तेजी

Ranjana Pandey
3 Min Read

बॉलीवुड के एडोरेबल कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आइडियल कपल माने जाते हैं। दोनों एक दूसरे की जिस तरह से केयर क्न्सर्न लेते हैं उसे लोग बेहद पसंद करते हैं। बात चाहे ऑन स्क्रीन की हो या ऑफस्क्रीन की रणवीर सिंह अपने केयरिंग नेचर के लिए जाने जाते हैं। दोनों ही जोड़ी लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है।

लेकिन इन दिनों एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे फैन्स सुनकर थोड़ा निराश होते नज़र आ रहे हैं। बॉलीवुड की गलियों में खबरें उड़ रही है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच जब दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयीं तब उनके हाथों में शादी की अंगूठी न देख कर लोगों के बीच यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि दोनों के बीच कुछ अनबन चल रही है।

दोनों ने “गोलियों की रासलीला- राम लीला” में साथ काम किया था, और यहीं से दोनों के बीच दोस्ती से प्यार का सफर चालू हुआ। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तो लोगों ने बेइंतहा पसंद की इसके बाद जब दोनों ने अपनी शादी की घोषणा की तो फैन्स बेहद खुश हो गए। दोनों ने 2018 में सिंधी और कोंकणी रीती रिवाज से शादी की थी। शादी के 3 साल बाद अब बॉलीवुड की गलियों में ये अफ़वाह उड़ रही है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

हाल ही में दीपिका को मुंबई एअरपोर्ट पर देखा गया।दीपिका पादुकोण मुंबई एअरपोर्ट के अपने कैजुअल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने पैपराजी को देखकर उनके लिए पोज भी किया। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अफवाहों का बाजार गर्म नजर आ रहा है क्योंकि इस बीच दोनों को अलग होने की अफवाह काफी तेजी से फैल रही है।

लोगो ने दीपिका को अपनी शादी की अंगूठी ना पहने देखा, जबकि वह आमतौर पर हमेशा उससे पहनी नजर आता है। यह खबरें और तेज तब हुई जब एक यूजर ने एक ट्वीट करके कहा कि ब्रेकिंग! रणवीर और दीपिका के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।हालांकि रणवीर और दीपिका ने अब तक केस खबर का खंडन नहीं किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *