5 सेलेब्रिटीज जिन्होंने नशे की हालत में किया ऐसा काम, होश में आते ही करना पड़ा पछतावा

Ranjana Pandey
4 Min Read

हमारे देश में बॉलीवुड के सितारों का एक अलग वर्चस्व कायम है। कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं तो कही उन्हें फॉलो करते हैं। लोगो में उनकी निजी जिंदगी को जानने की उत्सुकता कई गुना ज़्यादा देखी गई है। आज सोशल मीडिया की युग में बॉलीवुड में हो रही हलचल की छोटी सी छोटी अपडेट भी वायरल हो जाती है। इसका कारण सिर्फ इतना है कि लोगों के बीच बॉलीवुड सितारों के लिए जो जिज्ञासा है वह देखते ही बनती है। आए दिन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों के द्वारा की गई पार्टी इसका लेखाजोखा बताया जाता है। यहाँ तक कि लोग पार्टी क्या करते हैं, क्या खाते हैं, और क्या पीते हैं इस पर भी लोगों की पैनी नजर होती है। कई सितारे ऐसी पार्टीज में नशे की हालत में अपना आपा तक खो बैठते हैं। और ऐसी कुछ हरकतें कर बैठते हैं जिसकी वजह से वे बदनाम हो जाते हैं। ऐसे ही कुछ सितारे हैं जिनके बारे में आज हम बात करेंगे।


ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन को कई बार पार्टी करते देखा गया है। नशे की हालत में अक्सर पार्टी से निकलते हुए उन्हें कैमरे में कैद किया गया है। एक पुरानी तस्वीर जिसमें उनके हाथों में बोतल और नशे में धुत उनकी आंखो ने राज़ पर से परदा हटा दिया है। विक्रम वेधा के स्टार कलाकार ऐसी हालत में कई बार देखे गए हैं।

कैटरीना कैफ
इस मशहूर बॉलीवुड की अदाकारा ने कई हिट फ़िल्में दी हैं। और आज भी बॉलीवुड में एक मशहूर अदाकारा के तौर पर स्थापित है। उन्हें भी कई बार पार्टियों देखा गया है। करण जौहर उनके काफी अच्छे मित्र माने गए हैं। उनकी ही एक पार्टी से निकलते हुई तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में करण जौहर कैटरीना को सहारा देते नजर आ रहे। कैटरीना साफ तौर पर खुद को संभाल नहीं पा रही थी इसलिए करण जौहर को ऐसा करना पड़ा।

शाहरुख खान
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने भी अपना नाम इस लिस्ट में दर्ज करवाया है। एक तस्वीर जिसमें वे ऑलिव से निकलते हुए बाहर आ रहे हैं। या तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि उन्हें बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है।

शहनाज गिल
शहनाज गिल पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री में काफी बड़ा नाम है। वह वहाँ फ़िल्मों में सक्रिय नजर आती है। उनकी एक तस्वीर जो काफी वायरल हुई थी, जहाँ शहनाज सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा द्वारा होस्ट की गई पार्टी में नजर आई थी। इस पार्टी में उन्होंने अपना आपा खोते हुए सलमान को गले लगाते हुए उन्हें गले पर किया। यह सब कुछ कैमरे में कैद हो गया।

सलमान खान
यूं तो सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान के नाम से मशहूर है। लेकिन उनकी इस बुरी आदत के बारे में आप सबको पता है। शराब पीने की लत सलमान को काफी कम उम्र में हो गई थी। इसका खामियाजा भी उन्होंने ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया नामक बिमारी के नाम पर भरी। इस बिमारी की वजह से उन्हें शराब पीने की आदत को छोड़ना पड़ा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *