साल 2001 में आई तुम बिन एक ऐसी फिल्म है जिसे कितने ही दफा देखा जा सकता है। फिल्म के गाने के बोल और म्यूजिक भी जबरदस्त हैं। उतना ही शानदार फिल्म के कलाकारों का अभिनय भी है। बहरहाल, यहां हम फिल्म की लीड एक्ट्रेस संदली सिन्हा के बारे में बात कर रहे हैं।

क्या आप जानते हैं कि अब संदली कहां हैं और क्या करती हैं। आज हम आपको संदली के बारे में वो तमाम बातें बताएंगे जिनसे आप अंजान हैं। देखिए संदली की अनदेखी तस्वीरें और जानिए उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

संदली की पहली और आखिरी हिट फिल्म थी तुम बिन। इस फिल्म के जरिए संदली रातों रात स्टार बन गई थीं। संदली बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। जब उन्होंने तुम बिन में काम किया था तब उनकी उम्र 28 साल थी और अब वह 48 साल की हो चुकी हैं।

48 की उम्र में भी संदली बेहद खूबसूरत हैं। एक्टिंग को छोड़ने के बाद भी उन्होंने खुद को काफी अच्छे से मैंटेन किया है।

संदली एयरफोर्स बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता भारतीय वायुसेना में अधिकारी थे, जिनकी ड्यूटी के दौरान ही मौत हो गई थी। उनकी मां ने दिल्ली में संदली सहित तीन बच्चों की परवरिश की। संदली की स्कूली पढ़ाई भी एयरफोर्स बाल भारती स्कूल से हुई है

पायलट और डॉक्टरों के परिवार में जन्मीं संदली डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में ले आई। काम की तलाश में संदली दिल्ली छोड़ मुंबई जा पहुंची। जहां पर पहले उन्हें सोनू निगम के म्यूजिक वीडियो “दीवाना” से काम मिला था। गाने को आज भी पसंद किया जाता है।

म्यूजिक एल्बम के बाद ही उन्हें तुम बिन ऑफर हुई थी। इसके हिट होने के बाद संदली सिन्हा को कई और फिल्मों के मौके मिले, लेकिन उनमें उन्हें कुछ खास हासिल नहीं हुआ, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरू हो गए। यही वजह थी कि उन्होंने इंडस्ट्री से दूरियां बना लीं।

संदली ने 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली।
शादी के बाद संदली ने करीब 7-8 सालों का ब्रेक लिया और फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन इस बार उनकी ये वापसी साउथ की फिल्मों में थी। यहां भी कुछ ही फिल्में कर वो गायब हो गईं। फिलहाल वह अपने बच्चों की परवरिश में बिजी हैं। संदनी के दो बेटे हैं।

संदली आखिरी बार साल 2016 में रिलीज हुई ‘तुम बिन 2’ में नजर आई थीं। इसमें उनका स्पेशल अपीयरेंस था।
बच्चों की परवरिश के अलावा संदली अपने पति के बिजनेस में भी हाथ बंटाती हैं। संदली के पति का बिजनेस हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में है। साथ ही वो कई फूड चेन भी चलाते हैं।

