बॉलीवुड के एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी Shanaya Kapoor जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। उन्हें करण जौहर इस साल फ़िल्म बेधडक से लॉन्च करने का ऐलान कर चूके हैं। फ़िल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही पोस्टर भी सामने आ गया है। इस फ़िल्म में शनाया के साथ एक्टर गुरफ़तेह पीरजादा और लक्ष्मी लालवानी नजर आएँगे। इस पोस्टर को गौर से देखने पर शनाय थोड़ी बदली बदली सी भी नजर आ रही हैं। लोगो का कहना है कि शनाय कि इस नई तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले ही कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है।

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में दिखी सनाया
हाल ही में शनाय को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया था। वह सिल्वर साड़ी में खूब जंच रही थी। उसी के साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप वाला लुक अपनाया। लेकिन गौर से देखने पर उनका चेहरा पहले के मुकाबले काफी भरा हुआ लग रहा था।

लोगों को हो रहा सर्जरी का शक
इसे देख कर लोग काफी हैरान रह गए। यही नहीं बल्कि ऐसा लग रहा है जैसे लिप्स और चीक पर भी काफी काम किया गया हो। लोगों ने जैसे ही उन्हें इस अवतार में देखा तुरंत ही कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट की बात चर्चा में आ गई।ऐसा लग रहा है उन्होंने बोटॉक्स, फिल्लर या कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है। हालांकि इस बात का दावा कोई नहीं दे सकता कि यह सच है या छूट।

वही कपूर खानदान की इस अभिनेत्री ने अपना बॉलीवुड डेब्यू को पूरा मन बना लिया है।

सोनम और जाह्नवी के बाद अब खुशी और शनाया बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। यही नहीं बल्कि उन्हें हिंदी की क्लास भी लेनी शुरू कर दी है।

फिटनेस पर काम किया है जिसके लिए उन्होंने अपने मीठा फास्ट फूड त्याग दिया है। इसके अलावा डांस क्लासेज भी जाती नजर आ रहे हैं। काफी कम उम्र में है अपने चेहरे के साथ एक्सपेरिमेंट कर लिया है। लोग अब बस यही कयास लगा रहे हैं कि उनके द्वारा की गयी इतनी मेहनत उन्हें सफलता की ओर लेकर जाएं।

