क्रिकेट के गब्बर ने किया किस से प्यार?? कैसे तय किया भारतीय क्रिकेट शिखर धवन ने प्यार से शादी का सफर… जानिए दिलचस्प कहानी इस रिपोर्ट में…

Ranjana Pandey
3 Min Read

2010 में अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत करने वाले मशहूर क्रिकेटर्स शिखर धवन भारतीय टीम में गब्बर के नाम से मशहूर है। आज शशिकर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख अंग माने जाते हैं।गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग जैसे बड़े खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम की ओपनर की कमान संभालने वाले शिखर धवन के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। शिखर धवन ने बतौर ओपनर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है और नए खिलाड़ियों को अपने अनोखे अंदाज में परिचित कराया। सर उनके अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम में काफी भरोसा जगाया है। इसलिए प्यार से प्रशंसक उन्हें गब्बर कहते हैं।

लेकिन गब्बर के निजी जीवन से जुड़े कई ऐसी बातें हैं जो उनके फैंस आज तक नहीं जान पाए हैं। आज हम ऐसे ही कुछ बातों पर से पर्दा उठाएंगे और उनके अहम पहलू को लोगों के साथ साझा करेंगे। भारतीय क्रिकेट शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम महेंद्र पाल धवन और माता सुनैना धवन है। उनकी एक छोटी बहन है जिसका नाम श्रेष्ठा धवन है। शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की थी। दोनों के एक बेटे और दो बेटियां हैं, हालांकि अब दोनों एक दूसरे से अलग हो चूके हैं। शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी एक किक बॉक्सर रह चुकी हैं। शिखर धवन का दिल के एक बॉक्सर हसीना के उपर आ गया और उसके बाद उन्होंने शादी कर ली। लेकिन अब दोनों अलग हो चूके हैं।

दोनों की मुलाकात टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर हरभजन सिंह ने करवाई थी। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया और फिर सगाई कर ली थी। सगाई के बाद शादी इस के अहम फैसले को भी दोनों ने बड़ी आसानी से ले लिया था। दोनों के बीच सबसे बड़ा मुद्दा उम्र के फासले को लेकर था। आयशा शिखर धवन ने 12 साल बड़ी हैं। जिसकी वजह से लोगों के बीच इनकी शादी चर्चा का विषय बनी रही। यही नहीं बल्कि आयशा की पहली शादी से उन्हें दो बेटियां है।इसके बावजूद शिखर धवन ने आयशा से सार 2012 में शादी की और इसके 2 साल बाद आयशा ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जोरावर रखा गया।पढ़ाई की बात करें तो शिखर धवन ने 12वी तक पढ़ाई की है, इसके बाद वह क्रिकेट से जुड़ गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *