कई सारे रिश्तों में से भाभी ननद का भी एक रिश्ता है, जिसमें हमें प्यार, तकरार और नोकझोंक देखने को मिलती है। जिस तरह से आम लोग इस रिश्ते को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते उसी तरह आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कुछ ऐसी भाभियों और ननद की जोड़ी है, जो एक दूसरे के साथ बेहद प्यार से रहती है। यहां तक कि एक दूसरे की अच्छी दोस्त भी है। आइए हम आज इन खास ननद भाभी की जोड़ियों के बारे में बात करते हैं।
करीना कपूर-सोहा अली खान
यह तो आप सभी जानते हैं कि करीना कपूर और सोहा अली खान रिश्ते में एक दूसरे की ननद भाभी है। लेकिन वहीं दूसरी और इन दोनों की जोड़ी और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद है। यहां तक कि कई सारे इवेंट के दौरान इन दोनों को साथ में देखा गया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इनके बच्चों में भी काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है।
आलिया भट्ट-रिद्धिमा कपूर
यह तो आप सभी जानते हैं कि पिछले साल आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बन चुकी है। लेकिन आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर साहनी और आलिया भट्ट की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आई है। यह दोनों ननद भाभी देखा जाए तो एक दूसरे की काफी अच्छी दोस्त भी है। यहां तक कि यह दोनों एक दूसरे को फैशन से रिलेटेड कुछ कंपलीमेंट भी देती नजर आती है। आलिया भट्ट ने कई बार अपनी ननद के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।
नीतू कपूर-रीमा जैन
नीतू कपूर और रीमा जैन यानी कि ऋषि कपूर की बहन, इनका भी रिश्ता काफी अच्छा है। यहां तक कि यह दोनों ननद भाभी अपना ज्यादातर वक्त साथ में बिताना पसंद करती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि जब ऋषि कपूर की तबीयत खराब चल रही थी और फिर आगे चलकर उनका देहांत हो गया। उस मुश्किल वक्त में नीतू कपूर के साथ रीमा जैन हर पल साथ देती हुई नजर आई है। यहां तक कि उन्होंने अपनी भाभी को एक प्लीज के लिए भी अकेलापन महसूस नहीं होने दिया था।
ऐश्वर्या राय-श्वेता बच्चन
इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी ननद श्वेता बच्चन की जोड़ी को भी काफी ज्यादा सुर्खियों में देखा गया है। यहां तक कि यह दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर तस्वीरें डालते हुए सोशल मीडिया पर देखी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि हर पारिवारिक समारोह के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी ननद श्वेता बच्चन को शामिल किया है।
मीरा राजपूत-सना कपूर
देखा जाए तो अगर ननद भाभी की बात हो रही है तो इस लिस्ट में शाहिद कपूर की बहन सना कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत का नाम भी शामिल है। दरअसल इन दोनों की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है। इतना ही नहीं बल्कि जब सना की शादी हो रही थी, उस दौरान मीरा राजपूत ने उनकी शादी में जमकर डांस भी किया था। यह दोनों एक साथ काफी वक्त बिताती हैं। यहां तक कि एक दूसरे से कई बातें भी शेयर करती है।