बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो बिना मेकअप व सर्जरी से बहुत खूबसूरत दिखती हैं, उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि भगवान ने उन्हें फुरसत के पलों में बनाया है। वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने खूबसूरत और बोल्ड दिखने के लिए सर्जरी करवाई है।

आज हम उस ब्यूटी को लेकर बात करेंगे जिसने बोल्ड व खूबसूरत दिखने के लिए नहीं बल्कि कम आयु में जवान होने के लिए इंजेक्शन का सहारा लिया था। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी भले ही इन दिनों साउथ इंडस्ट्री में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में भी छोटी आयु में कई फिल्में व टीवी सीरियल्स किए हैं।

हंसिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2000 में टीवी सीरियल “शाकालागा बूम बूम” से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने किसी “देश में निकला होगा चांद” व “कभी सास भी बहु थी” जैसे सीरियल में भी काम किया।10 वर्ष की आयु तक हंसिका टीवी धारावाहिक में कार्य करती रही, जो एक अपने आप में एक बड़ी बात है।
इंजेक्शन से जवान हुई एक्ट्रेस

साल 2007 में हंसिका ने हिमेश रेशमिया की फिल्म “आप का सुरूर” में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया था। जिसमें इनका अभिनय सबको हैरान करने वाला था, क्योकि उस समय वे महज 16 वर्ष की थी व उन्होंने 18 वर्ष बड़े एक्टर हिमेश रेशमिया के साथ रोमांस किया था। इस फिल्म में हसिकी ऐसी जवान लग रही थी कि कोई 21 -22 वर्ष की लड़की हो, वह अपनी आयु से बहुत ज्यादा जवान दिखने लगी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका की मां चिकित्सक थी व इसी का लाभ उठाते हुए उन्होंने जल्दी जवान होने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन का सहारा लिया। उस समय वह 16 वर्ष आयु में 21 वर्ष की जवान दिखने लगी थी। हालांकि, अब तक हार्मोनल इंजेक्शन लेने व ना लेने को लेकर हंसिका की तरफ से किसी प्रकार का कोई कबूलनामा नहीं आया है।

