Khalnayak sequel : आजकल लोग एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर पैसा खर्च करने को तैयार हैं, बशर्ते फिल्म की स्टोरी और उनके कैरेक्टर बढ़िया हो। वर्तमान में कई फिल्मों के सीक्वल बनाए जा रहे हैं और ये सीक्वल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन भी कर रही हैं। विशेष रूप से, 90 के दशक की क्लासिक फिल्म खलनायक के बारे में एक बड़ा अपडेट आया है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ ने शानदार अभिनय किया था। दर्शकों को खलनायक वाली फिल्म, उसके गानों से लेकर उसकी कहानी तक, बहुत पसंद आई। संजय दत्त ने बल्लू के रूप में अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया।
क्या खलनायक का कोई दूसरा भाग भी होगा?
अब 1993 की ब्लॉकबस्टर फिल्म खलनायक का दूसरा पार्ट (खलनायक 2) बनने जा रहा है। ये जानकारी फिल्म निर्माता सुभाष घई ने साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुभाष घई Khalnayak sequel बनाने के इच्छुक हैं। लोगों के मन में यह भी सवाल है कि क्या इस फिल्म में सिर्फ बूढ़े किरदार ही काम करेंगे? Khalnayak sequel को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की स्टोरी नई कैरेक्टर पर बेस्ड होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए कैरेक्टर Khalnayak sequel में में दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे।
Read more: http://Rekha कभी नहीं भूल पाएंगी अमिताभ बच्चन की ये बात जो उन्होंने कही थी…
Khalnayak sequel की दमदार स्टोरी तैयार: मीडिया रिपोर्ट
हालांकि फिल्म के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस सीक्वल (Khalnayak sequel) में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी खास भूमिका में नजर आ सकते हैं। लेकिन यह प्रोजेक्ट अभी निर्माणाधीन है, लेकिन सुभाष घई और उनकी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित बताई जा रही है। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि खलनायक 2 की कहानी लिखी जा चुकी है और मेकर्स एक ऐसे किरदार की तलाश में हैं जो संजय दत्त के बेहद मशहूर किरदार बल्लू बलराम का रोल निभा सके। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार Khalnayak sequel का आखिरी भाग लिखा जा रहा है। फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि इस फिल्म में बल्लू का किरदार कौन निभाएगा।

