टेलीवुड की एक और एक्ट्रेस कैंसर का शिकार: सेलिब्रिटी कपल ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Smina Sumra
3 Min Read
Deepika Kakar liver cancer

Deepika Kakar cancer : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री हिना खान को कैंसर होने की खबर ने सभी को शोक में डाल दिया है। अभिनेत्री ने इस बीमारी से लड़ने में बहुत साहस दिखाया है। इससे पहले छवि मित्तल ने भी ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ी थी और अब वह फिर से एक्टिव हो गई हैं, लेकिन एक और टीवी सेलिब्रिटी के कैंसर का शिकार होने की खबर ने फैंस को चिंतित कर दिया है।

Deepika Kakar cancer update 

Deepika Kakar liver cancer
Deepika Kakar liver cancer

ससुराल सिमर का से प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब ने एक व्लॉग (Deepika Kakar vlog update) के जरिए खुलासा किया है कि दीपिका (Deepika Kakar cancer) को दूसरे स्टेज का कैंसर है। दीपिका और शोएब ने मिलकर इसकी जानकारी दी है। दीपिका को लीवर कैंसर है, लेकिन सौभाग्य से कैंसर कहीं फैला नहीं है। शोएब ने कहा कि दीपिका की रिपोर्ट पहले ही आ चुकी थी और वह अस्पताल में थीं। इस रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि अभिनेत्री कैंसर से पीड़ित हैं। दीपिका ने वीडियो में कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनकर ही कोई मानसिक रूप से उदास हो जाता है, लेकिन डॉक्टर के अनुसार इसका इलाज संभव है और बहुत ही कम समय में उनकी सर्जरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:   दीपिका कक्कड़ को ‘टेनिस बॉल के आकार’ का लिवर ट्यूमर, पति ने दिया हेल्थ अपडेट, फैंस ने जताई चिंता

सर्जरी के लिए तैयार नहीं है Deepika Kakar

कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में इलाज करा रहीं दीपिका ने यह भी कहा कि वह सर्जरी (Deepika Kakar liver cancer)  के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि उन्हें अभी भी खांसी और सीने में जकड़न की समस्या है। अगला उपचार फ्लू के असर के खत्म हो जाने के बाद किया जाएगा। पति शोएब (Shoaib Ibrahim) ने सभी से दीपिका के लिए प्रार्थना करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कठिन समय हर किसी के जीवन में आता है, यह हमारे जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण समय है और हम इसके खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।

यह कपल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है और दीपिका के स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट भी वीडियो ब्लॉग के जरिए साझा करता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *