Aamir Khan Film Mahabharata : फिल्म ‘महाभारत’ काफी समय से चर्चा में है। लंबे समय से फिल्मों से दूर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। महाभारत से पहले उनकी एक और फिल्म आ रही है, ‘सितारे ज़मीन पर’, जिसमें वह एक बास्केटबॉल खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगे। आमिर खान ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है।
मेरी आखिरी फिल्म ‘महाभारत’ है: Aamir Khan
राज शामानी के पॉडकास्ट पर आए आमिर खान (Aamir Khan Film Mahabharata) ने अपनी जिंदगी, करियर, फिल्म सितारे जमीन पर और फिल्म महाभारत के बारे में कई बातें साझा कीं। जब उनसे पूछा गया कि यदि आपको अपनी अंतिम फिल्म बनानी हो तो वह कैसी होगी? जवाब में Aamir Khan ने अपने सपने ‘महाभारत’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मैं फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के बाद ‘महाभारत’ बनाने पर काम करूंगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, ”मैं इस फिल्म के बाद कोई प्रोजेक्ट नहीं करूंगा.”
Read more: फिल्म Sitare Zameen Par आमिर को स्टार बनाएगी या…
महाभारत प्रोजेक्ट के बारे में Aamir Khan
आमिर ने कहा, ‘मैं सितारे ज़मीन की रिलीज के बाद महाभारत पर काम करूंगा। मुझे लगता है कि शायद ये एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसे करने के बाद मुझे ऐसा लगेगा कि मैं इसके बाद कोई और प्रोजेक्ट नहीं कर सकता, क्योंकि वो प्रोजेक्ट इतना बड़ा है, उसमें इतनी सारी परतें और भावनाएं हैं, उसमें जो कुछ भी है वो उसे भव्य बनाता है, दुनिया में जो चीजें हैं, वो आपको महाभारत में देखने को मिलेंगी।
Read more: राजकुमार हिरानी के साथ फिर काम करेंगे आमिर, चलेगा ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसा जादू
क्या महाभारत आमिर की आखिरी फिल्म होगी?
हालांकि Aamir Khan (Aamir Khan Film ‘Mahabharata’ ) ने यह भी कहा कि वह अंत तक काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी आखिरी सांस तक काम करना चाहता हूं, लेकिन मेरे लिए एक चीज है जो मैं सोच रहा हूं कि महाभारत बनने के बाद शायद मैं कोई और फिल्म नहीं बना पाऊंगा।’ Aamir Khan के अलावा मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली भी किसी दिन महाभारत फिल्म बनाने का सपना देखते हैं। उन्होंने अपने सभी इंटरव्यू में इसका उल्लेख किया है।

