Khan Sir Reception Party : बिहार के मशहूर कोचिंग संचालक और शिक्षक खान सर ने बीते महीने बड़ी ही सादगी से सीमित लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली है। अब उसे बात उन्होंने 2 जून सोमवार को पटना में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। रिसेप्शन की इस ग्रैंड पार्टी में जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। वहीं, रिसेप्शन के मौके से उनकी खूबसूरत पत्नी (Khan Sir Reception Party Video) की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
Khan Sir Reception Party मे शामिल हुए प्रमुख नेता

शादी के बाद खान सर ने पटना में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
बिहार के मशहूर कोचिंग संचालक और शिक्षक खान सर ने शादी कर ली है। सोमवार को उन्होंने पटना में रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। वहीं, उनकी खूबसूरत पत्नी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
शादी के बाद 2 जून 2025 को पटना में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था. इस दौरान उनकी देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षक खान सर की हमसफर की पहली झलक देखने को मिली।
वायरल हो रही Khan Sir Reception Party की तस्वीरें

खान सर के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में खान सर की पत्नी लाल कढ़ाई वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका चेहरा पल्लू से ढका हुआ है।
खान सर (Khan Sir Wedding) ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच शादी की, इसलिए उन्होंने समारोह को सीमित रखने का फैसला किया। खान सर ने कहा था कि मां की इच्छा के चलते शादी को टालना संभव नहीं था, लेकिन देशहित को ध्यान में रखते हुए हमने सादगी से शादी कर ली।
Read more: कौन हैं Leena Gandhi Tewari, जिन्होंने मुंबई में खरीदा 639 करोड़ रुपये का भारत का सबसे महंगा फ्लैट

