Abuse with Rechal Gupta : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूबसूरत लड़कियों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। जिसमें जीतने वाली लड़की को पुरस्कार और अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल भी ऐसे ही अवॉर्ड में से एक है। 2024 में जालंधर की रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीता था। लेकिन अब उन्होंने वह अवॉर्ड वापस कर दिया है। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। रेचल ने इस बारे में बताने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
Rechal Gupta ने लौटाया ताज
मीडिया को संबोधित करते हुए रेचल गुप्ता ने कहा, “एमआईजी ने मेरे साथ दुर्व्यवहार और अभद्र शब्दों का प्रयोग करके मुझे परेशान किया है। मैं एमआईजी द्वारा साइन किए गए कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार काम कर रही थी। लेकिन एमआईजी के सदस्य और सीईओ द्वारा मुझे परेशान किया गया और मेरा यौन उत्पीड़न किया गया। मुझ पर दबाव भी डाला गया। लेकिन हार मानने के बजाय उन्होंने ताज वापस कर दिया है। अब अनुबंध भी रद्द कर दिया गया है।”
Rechal Gupta ने कॉन्ट्रैक्ट के बारे में आगे कहा, “मुझे कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार एक भी रुपया नहीं दिया गया है। मेरे कपड़ों से लेकर मेरा सारा खर्च मैंने ही उठाया है। एमआईजीइस बारे झुठी बातें फैला रहा है।”
Rechal Gupta के समर्थन में पिता राजेश
रेचल के पिता राजेश अग्रवाल भी अपनी बेटी के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा, “हमें पैसे नहीं चाहिए, बल्कि पूरा सम्मान चाहिए। मेरी बेटी दो कंपनियों के बीच फंस गई है। कॉन्ट्रैक्ट (Rechal Gupta sexual harassment) के कारण वह आगे कुछ नहीं कर सकती थी। दोनों देशों के कानून अलग-अलग हैं। इसलिए दोनों देशों के वकील इस केस पर काम कर रहे हैं। मैं भारत की लड़कियों को संदेश देना चाहता हूं कि अगर कोई आपके साथ ऐसा व्यवहार करता है तो आपका परिवार आपके साथ है। भारतीय लड़कियों ने कभी हार मानना नहीं सीखा है।”
Read more: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा Shahrukh Khan new look , इंटरनेट पर मचाई धूम
Rechal Gupta ने ट्विटर पर दी जानकारी
रेचल (Abuse with Rechal Gupta) ने ट्विटर पर मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज लौटाने की जानकारी दी थी। उसके बाद मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ने एक आधिकारिक पोस्ट करके उन्हें ताज के असली हकदार के तौर पर अयोग्य करार दे दिया। जिसके लिए उनका गैर-पेशेवर व्यवहार बताया गया।
बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी Rechal Gupta
रेचल गुप्ता ने फिलीपींस की ओपियाजा को मिस ग्रैंड इंटरनेशनल जीतने पर बधाई दी है। ओपियाजा फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसलिए उन्हें ताज पहनाया गया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि किसी भी लड़की के साथ किसी भी तरह की गलत हरकत न हो। Rechal Gupta आने वाले समय में बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी।

