Munmun Dutta in Bigg Boss Season 19 : सलमान खान के रियलिटी शो की कास्टिंग को लेकर मेकर्स लगातार काम कर रहे हैं। ‘बिग बॉस’ के अगले सीजन के लिए कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। टीवी, बॉलीवुड और सोशल मीडिया के बड़े सितारों को यह शो ऑफर किया जा रहा है। कुछ सेलेब्रिटीज ‘बिग बॉस सीजन 19’ में आने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं तो कुछ इस साल भी इस शो का ऑफर ठुकरा रहे हैं। अब जानकारी सामने आई है कि ‘बबीता जी’ को भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किया गया है।
Munmun Dutta को ‘बिग बॉस 19’ के लिए मिला एक और ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta in Bigg Boss Season 19) को सलमान खान के शो में शामिल होने का मौका मिल गया है। मेकर्स ने एक बार फिर मुनमुन दत्ता को ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने का ऑफर दिया है। वैसे इस मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो मेकर्स पिछले कई सालों से Munmun Dutta को ‘बिग बॉस’ के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं। हालांकि, हर साल एक्ट्रेस बिना सोचे-समझे इस ऑफर को ठुकरा देती हैं। ऐसे में इस साल ‘बिग बॉस’ में शामिल होने को लेकर वह क्या फैसला लेती हैं, यह तो वक्त ही बताएगा।
मुनमुन दत्ता एक ग्लैमरस अभिनेत्री
फिलहाल मेकर्स और Munmun Dutta की तरफ से ‘बिग बॉस सीजन 19’ में उनकी एंट्री को लेकर कोई बयान नहीं आया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि मेकर्स ‘बबीताजी’ (Munmun Dutta in Bigg Boss 19) को शो में हिस्सा लेने के लिए मना पाए या नहीं? अगर मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस सीजन 19’ में आती हैं तो सलमान खान के शो में चार चांद लग जाएंगे। मुनमुन दत्ता के स्टाइलिश अंदाज को सिर्फ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पसंद करती है। मुनमुन दत्ता की अपनी अलग पर्सनालिटी है।
दूसरा शो छोड़ देगी Munmun Dutta

अगर एक्ट्रेस ‘बिग बॉस’ के नए सीजन में आती हैं तो वो किसी को भी आसानी से मात दे सकती हैं। तारक मेहता की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। ऊपर से मुनमुन काफी क्लियर हैं जो इस शो के लिए काफी अच्छी बात है। वहीं दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि अगर मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस सीजन 19’ (Munmun Dutta in Bigg Boss Season 19) में हिस्सा लेती हैं तो उन्हें अपना दूसरा शो छोड़ना पड़ेगा। अब सलमान खान के शो में एंट्री करने के लिए क्या मुनमुन उस शो की कुर्बानी देंगी जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

