Hina Khan And Rocky Marriage : मशहूर टीवी सीरियल एक्ट्रेस हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हिना ने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।
Hina Khan और रॉकी जायसवाल की कोर्ट मेरिज
‘ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan ने रॉकी जायसवाल से कोर्ट मैरिज कर ली है। हिना खान ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ओपल ग्रीन साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने इसे पिंक ब्लाउज के साथ पेयर किया था। सिर पर पिंक दुपट्टा लेकर वह ट्रेडिशनल दुल्हन बनीं।
साड़ी के पल्लू पर पति का नाम

गोल्डन जूलरी और खुले बालों में हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने हाथों और पैरों पर खूबसूरत मेहंदी भी लगवाई थी। हिना खान ने अपनी साड़ी के पल्लू पर अपने पति का नाम कस्टमाइज करवाया था।
ये भी पढ़ें: क्या बिग बॉस 19 में एंट्री लेंगी तारक मेहता की बबीताजी ? हुआ बड़ा खुलासा
रॉकी जायसवाल का लुक
बात करें Hina Khan के पति रॉकी जायसवाल के वेडिंग लुक की तो उन्होंने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया व्हाइट कुर्ता पहना था जिसमें वह काफी डैशिंग और हैंडसम लग रहे थे। हिना खान (Hina Khan And Rocky Marriage) द्वारा शेयर की गई तस्वीर में कपल कोर्ट मैरिज के पेपर्स साइन करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Smriti Irani Comeback कन्फर्म, जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ शुरू की’क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ की शूटिंग: रिपोर्ट
Hina Khan And Rocky Marriage की तस्वीरें

हिना खान और रॉकी की शादी (hina khan and rocky wedding photos) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैन्स उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि हिना खान और रॉकी की शादी की तस्वीरों में कपल ने मैचिंग कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तस्वीरों में हिना और रॉकी रोमांटिक पोज में नजर आए।
इमोशनल कैप्शन
Hina Khan ने अपनी शादी की ड्रीमी तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- ‘दो अलग-अलग दुनिया से, हमने प्यार की एक दुनिया बनाई। हमारे मतभेद दूर हो गए, हमारे दिल एक हो गए, एक ऐसा बंधन बना जो जीवन भर रहेगा।’

