अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के बॉडीगार्ड की सैलरी कितनी,बड़ी कंपनियों के CEO भी…

Smina Sumra
3 Min Read

Anushka Sharma-Virat Kohli : इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यह कपल गोल सेट करके फैन्स को प्रेरित करता है।

विरुष्का की लाइफ़स्टाइल के बारे में जानने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं। आज हम आपको विरुष्का से जुड़े एक ख़ास शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सालों से उनके साथ है और कपल की देखभाल की ज़िम्मेदारी इसी ख़ास शख्स के कंधों पर है। यह ख़ास शख्स कोई और नहीं बल्कि कपल ( Anushka Sharma-Virat Kohli bodyguard) के बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह हैं जिन्हें सोनू के नाम से भी जाना जाता है। क्या आप जानते हैं कि अनुष्का और विराट अपने बॉडीगार्ड को कितनी सैलरी देते हैं? चलिए आपको बताते हैं।

Read this also: अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा बनने वाली हैं मां, एक्टर ने किया कन्फर्म 

Anushka Sharma-Virat Kohli बॉडीगार्ड की सैलरी

प्रकाश सिंह उर्फ सोनू सालों से अनुष्का शर्मा से जुड़े हैं और अब आईपीएल-2025 के विजेता विराट कोहली की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है। सोनू सुनिश्चित करते हैं कि पैपराज़ी अनुष्का शर्मा, वामिका या विराट कोहली की बिना उनकी अनुमति के तस्वीरें न क्लिक करें। इस काम के बदले में सोनू को यह पावर कपल मोटी सैलरी भी देता है।

Read this also: श्रेयस अय्यर को अपना पति मान चुकी बिग बॉस 18 फेम Eden Rose, जानें किस धर्म से है ताल्लुक 

2017 से अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड है सोनू 

एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनू (Anushka Sharma-Virat Kohli) को प्रति वर्ष लगभग 1.2 करोड़ रुपये का वेतन दिया जाता है, जो भारत में कई सीईओ को मिलने वाले वेतन से भी अधिक है। सोनू अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड के रूप में तब से काम कर रहे हैं, जब से उनकी विराट से शादी भी नहीं हुई थी। सोनू 2017 से अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड के रूप में काम कर रहे हैं।

सुरक्षा से परे बंधन

अनुष्का शर्मा यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं कि सोनू का जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया जाए। यह सिर्फ़ बॉस-कर्मचारी का रिश्ता नहीं है; वे वास्तव में एक-दूसरे की परवाह करते हैं। दरअसल, जब अनुष्का 2018 में फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग कर रही थीं, तो सेट पर सोनू का जन्मदिन मनाते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई थी क्योंकि लोगों को यह बहुत प्यारी लगी थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *