रोहित शेट्टी ने फिर मिलाया अजय देवगन से हाथ? जल्द बनाएंगे ‘Golmaal 5’

Smina Sumra
3 Min Read

Rohit Shetty reunite Ajay Devgn for ‘Golmaal 5’ : बॉलीवुड में जब भी कोई मशहूर जोड़ी आती है तो धमाल मचा देती है। अब ऐसी ही एक जोड़ी है रोहित शेट्टी और अजय देवगन की। रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने अब तक साथ में करीब 13 फिल्में की हैं। ख़बरें हैं कि अब जल्द ही अजय देवगन और रोहित शेट्टी अपनी 14वीं फिल्म पर भी काम शुरू करेंगे।

‘Golmaal 5’ आने की संभावना

अजय देवगन और रोहित शेट्टी सिनेमाघरों में हंसी की गड़गड़ाहट मचाने वाले हैं। उनकी फिल्में पहले भी लोगों का मनोरंजन कर चुकी हैं और प्रशंसक यह सुनकर उत्साहित हैं कि वे फिर से एक साथ नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन और रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म 2026 में शुरू करेंगे। यह फिल्म ‘गोलमाल‘ फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट होने वाली है। ‘Golmaal 5’ से अजय देवगन एक बार फिर सभी को अपना दीवाना बनाएंगे। कहा जा रहा है कि इस समय रोहित शेट्टी ‘राकेश मारिया’ की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। फिलहाल डायरेक्टर जॉन अब्राहम के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर तक पूरी हो जाएगी और साल के अंत तक इसकी एडिटिंग भी पूरी हो जाएगी। जॉन अब्राहम की यह फिल्म 2026 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।

अगले साल शुरू होगी ‘Golmaal 5’ की शूटिंग 

इस फिल्म के बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी ‘Golmaal 5’ पर काम शुरू करेंगे। ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग (Rohit Shetty reunite Ajay Devgn for ‘Golmaal 5’) अगले साल यानी फरवरी या मार्च 2026 में शुरू हो सकती है। कहा जा रहा है कि कहानी का हिस्सा मिल गया है, इसलिए स्क्रीनप्ले भी लिखा जा रहा है। ‘गोलमाल 5’ की स्क्रिप्ट पर नए राइटर काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस साल सितंबर तक इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी। उसके बाद एक बार फिर अजय देवगन अपनी पलटन यानी अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और जॉनी लीवर के साथ ‘गोलमाल’ करते नजर आएंगे।

‘गोलमाल’ का आखिरी पार्ट साल 2017 में आया था। ऐसे में फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अभी तक ‘गोलमाल 5’ की स्टारकास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन (Rohit Shetty reunite with Ajay Devgn) की एक के बाद एक लगातार कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसी लिस्ट में ‘रेंजर’, ‘धमाल 4’, ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *