Saiyaara Song Tum Ho Toh : अहान-अनीत फिर रोमांस करते नजर आए अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा अगले महीने रिलीज हो रही है, लेकिन इसका ट्रेलर और गाने अभी से धूम मचा रहे हैं और लोगों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
देखें Saiyaara Song Tum Ho Toh
आज सायरा का तुम हो गाना रिलीज़ हो गया है। गाने के बोल बहुत अच्छे हैं। म्यूजिक वीडियो ( Saiyaara Song Tum Ho Toh ) में अहान और अनीत के किरदारों को एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हुए दिखाया गया है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है। विशाल के बारे में संगीतकार मोहित सूरी ने कहा कि मैं उन्हें 12 सालों से जानता हूँ। विशाल कॉलेज के दिनों से ही संगीत से जुड़े हैं।
रिलीज हो चुके हैं दो गाने
यशराज फिल्म्स बैनर की इस फिल्म से पहले दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिनमें से एक सैयारा का टाइटल सॉन्ग है और उसके बाद जुबिन नौटियाल का बरबाद गाना रिलीज हो चुका है।
सैयारा की स्टार कास्ट
फिलहाल फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी लग रही है। फिल्म ( Saiyaara Song Tum Ho Toh) के लीड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने जहां सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, वहीं फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री कितनी कमाल की है, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। सैयारा का निर्माण कंपनी के सीईओ अक्षय विधानी ने किया है और यह 18 जुलाई, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

