सलमान खान ने खरीदी क्रिकेट टीम, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर खुद किया ऐलान

Smina Sumra
3 Min Read
Salman Khan

Salman Khan bought a cricket team : देश की पहली और सबसे बड़ी टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट लीग- इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) ने अपने तीसरे सीजन से पहले बड़ा ऐलान किया है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब आईएसपीएल की नई दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक होंगे। इस नई टीम को ऐसे समय में आईएसपीएल में शामिल किया गया है, जब लीग ने अपने दूसरे सीजन में रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल की है। भाईजान ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग टी-10 (आईएसपीएल टी-10) में एंट्री कर ली है। सलमान आईएसपीएल में नई दिल्ली टीम के मालिक बन गए हैं, जिसका ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके किया।

Salman Khan की cricket team

Salman Khan ने पोस्ट किया, “आईएसपीएल के साथ सड़क से स्टेडियम तक का सफर शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।” वीडियो में दिल्ली की मुख्य इमारतों की झलक दिखाई गई है और इसके साथ ही लिखा है, “दिल्ली वालों, तैयार हो जाओ! आईएसपीएल गो गो गो.. क्या आप दिल्ली के सम्मान का स्वागत नहीं करेंगे?” इसके बाद सलमान खान की एक तस्वीर दिखाई गई है।

सलमान खान (Salman Khan bought a cricket team) के जुड़ने से न केवल नई दिल्ली की टीम मजबूत होगी, बल्कि पूरी लीग को एक नई ताकत और पहचान मिलेगी। अब वह उन मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो पहले से ही अन्य आईएसपीएल टीमों के मालिक हैं।

आईएसपीएल का तीसरा सीजन 

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का एक सीजन शुरू होने वाला है। पिछले दो सीजन में कई टीमों ने हिस्सा लिया और दर्शकों का खूब प्यार पाया। नई दिल्ली की टीम की फ्रेंचाइजी इस सीजन में पहली बार आईएसपीएल का हिस्सा बनेगी। इससे पहले कोलकाता (पश्चिम बंगाल- करीना कपूर खान-सैफ अली खान), श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर- अक्षय कुमार), बैंगलोर (कर्नाटक- ऋतिक रोशन), हैदराबाद (तेलंगाना- राम चरण), मुंबई (महाराष्ट्र- अमिताभ बच्चन) और चेन्नई (तमिलनाडु- सूर्या) जैसी टीमें लीग में खेल रही हैं। अब सलमान खान की नई दिल्ली की टीम भी इस लीग में शामिल हो गई है।

सफल रहा दूसरा सीज़न 

ISPL लीग का दूसरा सीजन काफी सफल रहा। पहले सीजन के मुकाबले टेलीविजन दर्शकों की संख्या में 47% की बढ़ोतरी हुई और इसकी पहुंच 28 मिलियन (2.8 करोड़ से अधिक) हो गई। दूसरे सीजन की चैंपियन ‘माज़ी मुंबई’ टीम रही, जो बिग बी की टीम है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *