Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है। ‘रामायण’ के फर्स्ट लुक का 7 मिनट का टीजर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म और कलाकारों को लेकर काफी उत्सुकता थी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसका इंतजार कर रहे थे। हालांकि, कुछ लोगों को इस बात की भी चिंता है कि इस फिल्म में रणबीर आदिपुरुष जैसे तो नहीं होंगे। लेकिन जैसे ही ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ, इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
फिल्म का टीजर फैंस को काफी पसंद आया Ramayana Teaser
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साउथ के एक्टर भी हैं। फिल्म में साउथ के पॉपुलर एक्टर साई पल्लवी और यश भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म Ramayana Teaser में भगवान राम के साथ रावण की झलक भी दिखाई गई। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं जबकि साउथ एक्टर यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम रामायण नहीं बल्कि संस्कृत नाम रामायणम है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
फिल्म रामायणम का पहला पोस्टर रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसे इसका पोस्टर माना जा रहा है। फिल्म का पहला लुक दर्शकों को काफी पसंद आया है। रणबीर कपूर की इस फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई थी। एक हाथ में धनुष और पीठ पर बाणों से भरा तरकश और सिर पर मुकुट लिए ऊंचे पहाड़ पर रणबीर कपूर के लुक ने फैंस को काफी प्रभावित किया था। फिल्म रामायण दो भागों में बनाई जाएगी।
ये कलाकार फिल्म में मुख्य भूमिका में
साउथ के कलाकारों के अलावा इस फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका में अभिनेता रवि दुबे, हनुमान की भूमिका में सनी देओल, ‘रामायण’ में भगवान राम माने जाने वाले अरुण गोविल, दशरथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इंदिरा कृष्णन मां कौशल्या, लारा दत्ता कैकेयी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

