Raju Kalakar Dil Pe Chalai Churiya : सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते समय हर दूसरी रील में एक ही गाना सुनाई दे रहा है, जिसका नाम है दिल पे चलाई छुरियां! जी हां हम इसी गाने की बात कर रहे हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर हर कोई दिल पे चलाई छूरियां गाने के ट्रेंड को फॉलो कर रहा है, तो चलिए जानते हैं कौन हैं इस गाने को गाने वाले राजू आर्टिस्ट।
सोशल मीडिया के ज़माने में देशभर में अपनी पहचान बनाना बहुत आसान हो गया है, जी हाँ! एक बार आपका वीडियो वायरल हो जाए तो आप किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं महसूस करेंगे, एक आम आदमी रातों-रात सुपरस्टार बन सकता है। फिर ऐसा ही हुआ एक गुजराती लड़के के साथ और आज पूरा देश उसे पहचानने लगा और उसकी वायरल रील पर रील बनाने लगा।
रातोंरात मशहूर हो गया राजू कलाकार
सोशल मीडिया पर इस दौरान आपने देखा होगा कि एक गाना काफी सुना जा रहा है, स्क्रॉल करते वक्त हर दूसरी रील में एक ही गाना सुनाई दे रहा है, वो है दिल पे चलाई छुरियां! जी हां हम इसी गाने की बात कर रहे हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर Raju Kalakar Dil Pe Chalai Churiya गाने का ट्रेंड हर कोई फॉलो कर रहा है, आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी इस गाने पर वीडियो बना रहे हैं, तो फिर इस गाने में 2 पत्थरों की लय पर धुन देने वाले और गाना गाने वाले राजू भट्ट कौन हैं, आइए जानते हैं।
“दिल पे चली छूरियां” गाने वाले राजू कलाकार कौन
एक आम आदमी द्वारा गाया गया गाना ‘दिल पे चलाई छुरियां’ रातों-रात सुपरस्टार बन गया। इस वीडियो को अब तक 176 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को गाने वाले का नाम राजू भट्ट (Who is Raju Kalakar) है, फिलहाल उन्हें ‘राजू कलाकार’ के नाम से जाना जाता है। वे राजस्थान के रहने वाले हैं और फिलहाल गुजरात के सूरत शहर में रहते हैं। गाना मशहूर होने से पहले राजू अस्तबल में घोड़ों की सफाई का काम करते थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि वे जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे।
राजू कलाकार बॉलीवुड में करेंगे काम
राजू ( Raju Kalakar Dil Pe Chalai Churiya) अब पूरे देश में मशहूर हो चुके हैं, इतना ही नहीं! उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे हैं। राजू भट्ट का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जिसका नाम राजू कलाखर है, राजू के इंस्टाग्राम पर 173K फॉलोअर्स हैं, उन्होंने 38 पोस्ट शेयर किए हैं, और उनमें से लगभग सभी को लाखों व्यूज मिल रहे हैं।
Raju Kalakar Dil Pe Chalai Churiya वायरल
राजू कलाकार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें वह बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर शबाब सबरी और उनकी टीम के साथ नजर आ रहे हैं, जिससे चर्चा है कि राजू अब सिंगर्स के साथ काम कर रहे हैं। राजू कलाकार के वीडियो वायरल होने से उनकी किस्मत रातों-रात बदल गई है।

