‘सैयारा’ में अहान पांडे के साथ रोमांस करने वाली Anit Padda कौन हैं? काजोल के साथ भी काम कर चुकी हैं

Smina Sumra
4 Min Read
Anit Padda

Anit Padda in Saiyara: फिल्म ‘सैयारा’ के ज़रिए इंडस्ट्री में दो नए चेहरे आए हैं – अहान पांडे और अनीत पड्डा। इन दोनों का डेब्यू इस समय काफी चर्चा में है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि ये दोनों कौन हैं?

अहान पांडे, अनन्या पांडे के कज़िन और चंकी पांडे के भतीजे हैं। लेकिन अगर आपने अभी तक अनित पांडे के बारे में नहीं सुना है, तो हम आपको बता देते हैं।

कौन है Anit Padda

Anit Padda का जन्म 14 अक्टूबर 2002 को पंजाब में हुआ था। वह एक छोटे से कस्बे से ताल्लुक रखती हैं। अमृतसर के स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, अनित (Anit Padda in Saiyara) दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया। उनका हमेशा से अभिनय में रुझान रहा है और उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की।

Read more: फिल्म Saiyaara के टीजर लॉन्च के बाद अचानक गूगल पर लोग सर्च करने लगे 23 वर्षीय एक्ट्रेस का नाम

फिल्म ‘सैयारा’ में मुख्य भूमिका से शुरुआत

Anit Padda
Anit Padda

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘सैय्यारा’ अनित पड्डा की बॉलीवुड में पहली बड़ी फिल्म है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय को अब तक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी शूटिंग यशराज फिल्म्स के बैनर तले हो रही है। फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही Anit Padda और अहान की जोड़ी को लेकर काफी उत्सुकता थी और अब फिल्म रिलीज़ हो गई है। यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Anit Padda का फ़िल्मी करियर

अनित ने 2022 में काजोल और विशाल जेठवा के साथ फिल्म ‘सलाम वेंकी’ से डेब्यू किया , जहाँ उन्होंने नंदिनी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने नित्या मेहरा की वेब सीरीज़ ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में भी काम किया, जहाँ उन्होंने रूही आहूजा का किरदार निभाया। इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स में अनित (Who Is Aneet Padda) का कोई बड़ा रोल तो नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी छाप ज़रूर छोड़ी।

‘सैय्यारा’ के चर्चा में आने से पहले, अनित (Anit Padda in Saiyara) के इंस्टाग्राम पर लगभग 37 हज़ार फ़ॉलोअर्स थे। लेकिन, अब जब फिल्म रिलीज़ हो गई है और दोनों कलाकारों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, तो उनके फ़िलहाल लगभग 2.5 लाख फ़ॉलोअर्स हैं। Anit Padda अक्सर अपनी शूटिंग और फिल्मों से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी कई बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर पसंद की जा चुकी हैं।

Read more :सौयारा का तुम हो तो गाना हुआ रिलीज, एक-दूसरे से बेहद करीब नज़र आए अहान और अनित

Anit Padda का जुनून सिर्फ़ अभिनय तक ही सीमित नहीं है। उन्हें संगीत का भी बहुत शौक है और उन्हें कई बार गाते हुए देखा गया है। इसके अलावा, अनित ने अपने अब तक के करियर में कई बड़े ब्रांड्स के एड्स में भी काम किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *