अमिताभ बच्चन और आमिर खान की रोल्स रॉयस पर 38 लाख रुपये का जुर्माना! KGF कनेक्शन आया सामने

Smina Sumra
2 Min Read

Bachchan And Amir Khan Rolls Royce : बेंगलुरु में अमिताभ बच्चन और आमिर खान के नाम पर रजिस्टर्ड दो रोल्स रॉयस कारों पर 38.26 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में केजीएफ कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है। ये रोल्स रॉयस कारें बॉलीवुड सितारों की नहीं, बल्कि कर्नाटक के जाने-माने कारोबारी और राजनेता यूसुफ शरीफ उर्फ केजीएफ बाबू (Bachchan And Amir Khan Rolls Royce) की हैं। उन्होंने कुछ साल पहले बच्चन और आमिर से ये कारें खरीदी थीं, लेकिन कागजों पर इनका मालिकाना हक अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं किया था।

दोनों कारें महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड 

ये कारें महाराष्ट्र में पंजीकृत थीं और कुछ समय से कर्नाटक में चल रही थीं। नियमों के अनुसार, अगर किसी दूसरे राज्य की कार कर्नाटक में एक साल से ज़्यादा चलती है, तो स्थानीय रोड टैक्स देना होता है, जो नहीं चुकाया गया। इसी वजह से बेंगलुरु पुलिस ने जुर्माना लगाया है।

कार खरीदी, लेकिन नाम ट्रांसफर नहीं किया‌

अमिताभ बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड रोल्स रॉयस फैंटम पर 18.53 लाख रुपये और आमिर खान के नाम पर पंजीकृत रोल्स रॉयस घोस्ट पर 19.73 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में अमिताभ बच्चन और आमिर खान (Bachchan And Amir Khan Rolls Royce) को सिर्फ़ ‘नाम’ की वजह से परेशानी हो रही है, क्योंकि कागज़ों पर कार अब भी उनके नाम पर थी। हालाँकि, असली मालिक यूसुफ़ शरीफ़ यानी KGF बाबूहैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *