Sachin Tendulkar and Shilpa Shirodkar Affair : शिल्पा शिरोडकर का नाम कभी सचिन तेंदुलकर के साथ जोड़ा गया था। ऐसी खबरें थीं कि वह सचिन को डेट कर रही हैं। अब शिल्पा ने उन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि सच्चाई क्या है।
शिल्पा शिरोडकर कई सालों से फिल्मों में काम कर रही हैं। फिल्मों से ब्रेक लेने से पहले, वह काफी लोकप्रिय थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। एक समय उनका नाम सचिन तेंदुलकर के साथ भी जुड़ा था। ऐसी खबरें थीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अब शिल्पा ने उन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया से बात करते हुए शिल्पा ने कहा, ‘जब हम फिल्म ‘हम’ कर रहे थे, तब मैं पहली बार सचिन से मिली थी क्योंकि मेरा कजिन भाई भी वहीं रहता था जहां सचिन रहते थे।’
अंजलि को डेट कर रहे थे Sachin Tendulkar

शिल्पा ने बताया कि उनके भाई और Sachin Tendulkar साथ में क्रिकेट खेला करते थे और उनके भाई के ज़रिए ही उनकी मुलाक़ात सचिन से हुई। शिल्पा ने आगे कहा, “सचिन उस समय अंजलि को डेट कर रहे थे, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं था। हम सब जानते थे क्योंकि हम दोस्त थे।”
Sachin Tendulkar और Shilpa Shirodkar अफेयर का सच
आपको बता दें कि इससे पहले मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में Sachin Tendulkar से पूछा गया था कि उन्होंने अपने खिलाफ सबसे अजीब अफवाह क्या सुनी है। इस पर उन्होंने कहा कि एक बार उन्होंने अफवाह सुनी थी कि वह और शिल्पा डेटिंग कर रहे हैं। सचिन (Sachin Tendulkar and Shilpa Shirodkar Affair) ने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे को ठीक से जानते भी नहीं हैं।
शिल्पा की प्रोफेशनल लाइफ
शिल्पा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में वह बिग बॉस 18 में नजर आई थीं। अब वह तेलुगु फिल्म जटाधारा में नजर आएंगी।

