‘Avatar: Fire and Ash’ trailer Out: जेम्स कैमरून की मशहूर फिल्म ‘अवतार’ का तीसरा पार्ट ‘अवतार: द फायर एंड द ऐश’ इस क्रिसमस से पहले 19 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगा। इस फिल्म में दर्शकों को नया विलेन, जबरदस्त फाइटिंग सीन और शानदार विजुअल्स देखने को मिलेंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जिसे देखकर फैन्स के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
Avatar-3 ट्रेलर में दिखे दिल दहला देने वाले नजारे
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर पंडोरा की दुनिया में एक नए और खतरनाक अध्याय की शुरुआत दिखाता है। इस बार कहानी में ‘ऐश पीपल’ नाम के एक रहस्यमयी समूह को शामिल किया गया है। ट्रेलर में जेक सुली और उसका परिवार मेटकी कबीले के साथ मिलकर वारंग और उसकी सेना से लड़ते नज़र आ रहे हैं। ख़ास बात यह है कि अब वारंग ने क्वारिच (स्टीफन लैंग) से हाथ मिला लिया है। ट्रेलर की सबसे चौंकाने वाली झलक यह है कि वारंग के पास आग पर काबू पाने की अद्भुत शक्ति है। उसकी शक्ति से इस फिल्म में पंडोरा (Avatar-3 trailer) के हरे-भरे जंगल जलते हुए नज़र आते हैं, जो आने वाले खतरे की एक झलक देता है।
पुराने चेहरे लौटेंगे, नया खलनायक भी
‘अवतार: फायर एंड एशेज़’ में सैम वर्थिंगटन और ज़ो सलदाना एक बार फिर जेक और नेयतिरी की अपनी भूमिकाओं में नज़र आएंगे। उनके साथ, सिगॉरनी वीवर, स्टीफन लैंग, केट विंसलेट समेत कई कलाकार वापसी कर रहे हैं। इस बार, फिल्म में वारंग नाम का एक नया खलनायक भी होगा, जिसका किरदार ऊना चैपलिन ने निभाया है। इसके अलावा, डेविड थेवलिस और मिशेल योह जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी पहली बार फिल्म में शामिल हो रहे हैं।
2024 डी23 एक्सपो में निर्देशक जेम्स कैमरून ने Avatar-3 के बारे में कहा, “यह फ़िल्म (Avatar 3 trailer release) एक ज़बरदस्त रोमांच और बेहतरीन अनुभव होगी, लेकिन पहले से ज़्यादा भावुक होगी। हम उन सभी किरदारों को एक चुनौतीपूर्ण दुनिया में ले जा रहे हैं जिसे दर्शक जानते और पसंद करते हैं।”
ये भी पढ़ें:Karisma Kapoor ने दिवंगत पति संजय कपूर की संपत्ति में मांगा हिस्सा
‘अवतार 3’ का बजट 2100 करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘अवतार 3’ को बनाने में अनुमानित 2100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह बड़े बजट की Avatar-3 भारत में 19 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
अवतार 3′ इतना खास क्यों

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (2022) की अपार सफलता के बाद, ‘अवतार 3’ दर्शकों को पेंडोरा की मनमोहक सुंदरता में और भी गहराई तक ले जाने की उम्मीद करती है। यह सिर्फ़ एक सीक्वल नहीं है, बल्कि ‘अवतार’ फ़िल्म सीरीज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक ऐसी दुनिया और भावनाएँ पेश करेगी जो पहले कभी नहीं देखी गईं।
फिल्म निर्माण और परफॉर्मेंस
20वीं सेंचुरी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग 25 सितंबर, 2017 को न्यूजीलैंड में अवतार: द वे ऑफ वॉटर के साथ शुरू हुई।
तीन साल से ज़्यादा समय तक चली शूटिंग के बाद, यह फ़िल्म दिसंबर 2020 के अंत तक पूरी हो गई। फ़िल्म की रिलीज़ 9 बार टाली जा चुकी है, जिससे फैंस का इंतज़ार और बढ़ गया है। अब, यह आखिरकार 19 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ हो रही है।
उल्लेखनीय है कि सीक्वल ‘अवतार 4’ और ‘अवतार 5’ भी निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं और इनके क्रमशः 2029 और 2031 में रिलीज होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि फिल्म के पहले भाग ने लगभग 25 हज़ार करोड़ की कमाई की थी। जबकि दूसरे भाग को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसने लगभग 20 हज़ार करोड़ का कलेक्शन किया। अब देखना यह है कि ‘अवतार 3’ पहले दो भागों से आगे निकल पाती है या नहीं।
