संगीता बिजलानी नहीं, बल्कि ये टीचर हैं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड

Smina Sumra
4 Min Read

Salman Khan First Girlfriend: अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं और उनके ज्यादातर रिश्ते विवादित रहे हैं। सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी से लेकर सोमी अली, ऐश्वर्या राय, जरीन, कैटरीना कैफ, एली वंतूर आदि का नाम तो जगजाहिर है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा नाम बताने जा रहे हैं जो आपने ना सुना होगा और ना ही देखा होगा। ये नाम है सलमान की पहली गर्लफ्रेंड का। संगीता बिजलानी से पहले और सलमान की फिल्म रिलीज होने से पहले दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों के परिवारों को भी उनके रिश्ते के बारे में पता था। ऐसा लग रहा था कि दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन सलमान की कुंडली में विवाह के योग नहीं हैं, इसलिए उनकी शादी हो गई लेकिन सलमान रुके रहे।

कौन है Salman Khan की पहली गर्लफ्रेंड

Salman Khan First Girlfriend
Image credit: अमर उजाला

इस लड़की का नाम शाहीन जाफरी है। शाहीन सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी की पहली पत्नी की बेटी हैं। हामिद की दूसरी पत्नी भारती ने एक इंटरव्यू में सलमान और शाहीन के रिश्ते के बारे में बात की थी। भारती ने कहा कि सलमान और शाहीन (Salman Khan First Girlfriend) एक-दूसरे को पसंद करते थे। जब भी सलमान हमारे घर आते, मैं उन्हें बेकरी से ब्रेड खरीदने भेजती। शाहीन भी Salman Khan के घर जाती थी और उनके परिवार को भी वह पसंद थी। दोनों परिवारों ने सोचा था कि वे शादी कर लेंगे, लेकिन सलमान के स्वभाव के अनुसार, उन्हें संगीता से प्यार हो गया और शाहीन अकेली हो गईं। यह 1985 के आसपास की बात है। उसके बाद शाहीन ने एयरलाइंस ज्वाइन कर ली। शाहीन को विक्रम अग्रवाल नाम के एक उद्योगपति से प्यार हो गया और दोनों ने 1994 में शादी कर ली।

वर्तमान में, शाहीन दो बच्चों की माँ हैं और वर्ली में रहती हैं। वो साऊथ मुंबई की स्कूल में ड्रामा और डिक्शन पढ़ाती है। ये इन्फॉर्मेशन खबरों के अनुसार है,हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

यह भी पढ़ें:   कर्ज में डूबे राजेश खन्ना ने अपना बंगला बेचने से किया इनकार, सलमान खान के ऑफर पर बोले- ‘वह मुझे सड़क पर….’

तो, सलमान खान के सिंगल होने से दुखी फैन्स को समझना चाहिए कि भाईजान एक जगह टिक नहीं पाते और इसीलिए उनकी शादियाँ हमेशा टलती रहती हैं।

संगीता बिजलानी ने किया खुलासा

संगीता बिजलानी ने भी एक रियलिटी शो में कहा था कि हमारा प्यार तो खत्म हो गया था, लेकिन सलमान का पज़ेसिव और अजीबोगरीब स्वभाव उनके रिश्ते में विलेन बन गया और दोनों अलग हो गए। सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, सभी ने सलमान से अलग होने के बाद अपने रिश्तों में आए दर्द के बारे में खुलकर बात की है। तो, अगर फैन्स समझ जाएँ कि भाईजान अपनी ही परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो बहुत अच्छा होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *