Hina Khan in Pati Patni Aur Panga: हिना खान ने कुछ महीने पहले रॉकी जायसवाल से अचानक शादी कर ली थी। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके अपने फैन्स को चौंका दिया था। इसके बाद इस बात को लेकर खूब चर्चा हुई कि हिना खान ने इतनी जल्दी शादी क्यों की। फैन्स में तरह-तरह की चर्चाएँ भी थीं कि उन्होंने कैंसर की वजह से अचानक शादी कर ली, तो कुछ का कहना था कि उन्होंने ‘पति, पत्नी और पंगा’ शो के लिए शादी की है। अब इस कपल के अचानक शादी करने की वजह सामने आ गई है।
Hina Khan ने शादी पर दी प्रतिक्रिया
पहले कहा जा रहा था कि हिना और रॉकी ने शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ के लिए शादी की है। फिर दावा किया गया कि हिना खान (Hina Khan about her marriage) प्रेग्नेंट थीं, जिसकी वजह से दोनों ने बड़ी ही जल्दबाजी में शादी करने का फैसला किया। अब एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिना ने कहा कि उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने शो के लिए रॉकी से शादी नहीं की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह पिछले साल रॉकी से शादी करने वाली थीं, लेकिन कैंसर के कारण उनकी शादी होना मुमकिन नहीं हो पाया था।
Hina Khan ने बताया कि जब उन्हें ये शो ऑफर हुआ था तो उन्होंने मेकर्स से कहा था कि उनकी शादी नहीं हुई है और आपके शो का नाम पति, पत्नी और पंगा है। ऐसे में मेकर्स ने कहा कि अगर आप शो में सगाई भी कर लेते हैं तो भी आप शो में बने रहेंगे। तब हिना ने मना कर दिया था। इसके बाद उन्हें शो में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के तौर पर शामिल होने के लिए कहा गया। एक्ट्रेस (Hina Khan in Pati Patni Aur Panga ) ने कहा कि उन्होंने अचानक शादी का फैसला ले लिया था। इसलिए शो से कोई कनेक्शन नहीं है। हालांकि, हिना ने ये भी कहा कि जब उनकी शादी हुई तो मेकर्स काफी खुश थे।
हिना ने 13 साल तक रॉकी को किया डेट
आपको बता दें कि शादी से पहले Hina Khan और रॉकी ने 13 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और जून में शादी करके सबको चौंका दिया। जब हिना कैंसर के स्टेज से जूझ रही थीं, तब भी रॉकी ने एक साथी की तरह उनका खूब ख्याल रखा था। Hina Khan अवसर अपने पति रॉकी की खुलकर तारीफ भी नजर आती हैं। इसके साथ ही फैन्स भी हिना खान और रॉकी की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

