Aishwarya Rai Bachchan फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोग उनके दीवाने हैं। ऐश्वर्या राय अपनी निजी ज़िंदगी की वजह से लगातार सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। ऐश्वर्या एक आलीशान ज़िंदगी जीती हैं। ऐश्वर्या लंबे समय से फिल्मों में नज़र नहीं आई हैं, लेकिन उनकी कुल संपत्ति काफी तगड़ी है। अभिनेत्री की संपत्ति सुनकर आप चौंक जाएंगे।
Aishwarya Rai बॉलीवुड की सबसे सफल बिज़नेसवुमन
ऐश्वर्या राय ने नेटवर्थ के मामले में कई अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। वह बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या ( Aishwarya Rai net worth) एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा, वह ब्रांड्स के प्रचार के लिए 6-7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। Aishwarya Rai भारत की दूसरी सबसे अमीर अभिनेत्री बन गई हैं। उनकी कुल संपत्ति 900 करोड़ रुपये है। एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ-साथ ऐश्वर्या ने बिज़नेस की दुनिया में भी कदम रखा है। अपने निवेश की बदौलत वह बॉलीवुड की सबसे सफल बिज़नेसवुमन हैं।
Read more: शाहरुख़ या सलमान, भारत में सबसे अमीर बॉलीवुड स्टार कौन ? नेटवर्थ करोड़ों में नहीं, अरबों में
Aishwarya Rai के पास कई संपत्तियां
रियल एस्टेट की बात करें तो ऐश्वर्या ने कई प्रॉपर्टी खरीदी हैं। वह बांद्रा में एक बड़े बंगले में रहती हैं जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये है। इसके अलावा दुबई में भी उनका एक विला है। Aishwarya Rai राय लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार 2023 में आने वाली फिल्म पीएस 2 में नजर आई थीं। इसके बाद से उन्होंने अपने किसी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के जन्म के बाद से एक्टिंग से दर हैं। वह अपना सारा समय आराध्या की परवरिश में बिताती हैं। आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय की तरह ही दिखती हैं। वह हमेशा अपने स्वभाव और संस्कारों से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

