Jessica Orca Dolphin Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जेसिका नाम की एक युवती और उसकी ओर्का डॉल्फिन की दिल दहला देने वाली और हैरान कर देने वाली कहानी दिखाई गई है। वीडियो में दावा किया गया है कि जेसिका नाम की एक युवती ने बचपन में समुद्र में मिली एक ओर्का डॉल्फिन को पाला था। दोनों के बीच एक अनोखा रिश्ता था, और वे अलग-अलग देशों के स्विमिंग पूल में शो आयोजित करती थीं, जिसमें जेसिका और ओर्का हैरतअंगेज करतब दिखाते थे। लेकिन एक दिन अमेरिका में आयोजित Jessica Orca Dolphin शो के दौरान ओर्का ने जेसिका को खा लिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में जेसिका डॉल्फिन की ओर हाथ बढ़ाती हुई भी दिखाई दे रही है, लेकिन ओर्का उसे पानी में फेंक देता है। अंत में, जब लोग उसे बचाने जाते हैं, तो पानी में सिर्फ़ डॉल्फिन दिखाई देती है, जेसिका नहीं। Jessica Orca Dolphin वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना को सच मानकर चर्चा करने लगे हैं। लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के पीछे की असली कहानी।
Jessica Orca Dolphin वायरल वीडियो का सच

हैरानी की बात यह है कि यह पूरी कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। ‘जेसिका रेडक्लिफ’ (Jessica Orca Dolphin Video fact) नाम की कोई लड़की मौजूद ही नहीं है और न ही ऐसी कोई घटना कभी घटी है। यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है। जेसिका, ओर्का, पानी, दर्शक और वीडियो में दिखाई देने वाला बैकग्राउंड शोर – सब कुछ AI द्वारा ही बनाया गया है।
Read More: 22 साल की उम्र में IPS, भट्टी से राष्ट्रीय सेवा तक का सफर; सफीन हसन की ज़िद्द की कहानी
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर एंगेजमेंट और ट्रैफ़िक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे वीडियो लोगों की भावनाओं को भड़काकर वायरल हो जाते हैं और कई लोग इन्हें सच मान लेते हैं। लेकिन असल में ऐसी किसी घटना का कोई सबूत नहीं है।

