Owner Of Bigg Boss: बिग बॉस सीजन 19 शुरू हो चुका है और लोग इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं। लगभग तीन महीने तक चलने वाले इस शो का हर सीजन दर्शकों को खूब ड्रामा, लड़ाई-झगड़े और इमोशन्स देता है। शो के अंत में ग्रैंड फिनाले होता है और कोई एक कंटेस्टेंट इसका विजेता बनता है। बिग बॉस की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके एपिसोड न सिर्फ टीवी पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी टेंड करते हैं।
Owner Of Bigg Boss कौन
लोग अक्सर सोचते हैं कि बिग बॉस सलमान खान का शो है, क्योंकि सलमान एक दशक से भी ज़्यादा समय से इस शो का चेहरा बने हुए हैं। लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है। बिग बॉस (Owner Of Bigg Boss) का असली मालिक भारत से नहीं, बल्कि विदेश से है। इस शो का मालिक नीदरलैंड का मीडिया ग्रुप एंडेमोल शाइन है। एंडेमोल शाइन ने अलग-अलग देशों में इसके फॉर्मेट पर शो बनाए हैं। उन्होंने इन शोज़ को अलग-अलग भाषाओं में और अलग-अलग नामों से लॉन्च किया है।
अब तक किसने शो की होस्टिंग

भारत में इस शो का हिंदी वर्जन बिग बॉस (Owner Of Bigg Boss) है, जिसकी नींव मशहूर रियलिटी शो बिग ब्रदर ने रखी थी। बिग बॉस ने भारत में 2006 में कदम रखा था। उस समय यह सबसे पहले सोनी टीवी पर शुरू हुआ था और पहले सीज़न को अरशद वारसी ने होस्ट किया था। इसके बाद दूसरे सीज़न में शिल्पा शेट्टी और तीसरे सीज़न में अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने भी इस शो को होस्ट किया।
Read more : मिलिए Bigg Boss की असली आवाज़ से, जिसे सुन कर सलमान से लेकर कंटेस्टेंट तक हो जाते हैं सावधान
इस दौरान शो Bigg Bossको पहचान तो मिली, लेकिन असली चर्चा तब हुई जब चौथे सीज़न से सलमान खान होस्ट के तौर पर जुड़े। सलमान खान 2011 से लेकर आज तक लगातार इस शो से जुड़े हुए हैं। इस दौरान संजय दत्त ने उनके साथ एक सीज़न होस्ट किया और फराह खान ने भी कुछ एपिसोड संभाले।
एक सीज़न से एक सेलेब्रिटी कितना कमाता है?

एक सीज़न की कमाई का कोई सटीक अनुमान तो नहीं है, लेकिन यह तय है कि शो के मालिक हर साल शो से करोड़ों रुपये कमाते हैं। इस शो को बड़ी संख्या में दर्शक देखते हैं, जिसके लिए एडस एजेंसियां एडस स्लॉट खरीदने पर मोटी रकम खर्च करती हैं। यह शो की कमाई का एक बड़ा हिस्सा है। शो के टेलीकास्ट राइट्स अलग-अलग देशों में भी बेचे जाते हैं, जिससे भी मुनाफा होता है। इसके साथ ही, हि प्लेटफॉर्म पर Bigg Boss टेलीकास्ट के लिए भी इसके अधिकार बेचे जाते हैं।

