Isha Malviya Video : अभिनेत्री ईशा मालवीय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। सीरियल ‘उड़ारियां’ से मशहूर हुईं इस अभिनेत्री ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा, ईशा बिग बॉस 17 में भी नज़र आईं थीं। यह शो उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ। फ़िलहाल सोशल मीडिया पर इस अभिनेत्री ने एक वीडियो के लिए खूब तारीफें बटोरी हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने पिता को एक खास सरप्राइज देकर उनका एक सपना पूरा किया।
वायरल हो रहा Isha Malviya Video
इस समय ईशा मालवीय का नाम फैन्स के बीच चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि एक्ट्रेस ने अपने पिता के लिए एक महंगी कार खरीदी है। सोशल मीडिया परउन्होंने एक खूबसूरत वीडियो (Isha Malviya Video) पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। ईशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर करते हुए कहा, “बाबा… आपने अब तक मेरी हर इच्छा पूरी की है। अब आपकी इच्छा पूरी करना मेरी जिम्मेदारी है…”, उन्होंने इस वीडियो को एक भावुक कैप्शन भी दिया है। 21 साल की उम्र में Isha Malviya ने अपने पिता के लिए खुद के दम पर एक कार ‘थार रॉक्स’ खरीदी है। उनके इस काम के लिए सभी ने उनकी तारीफ की है। फिलहाल बाजार में इस कार की कीमत करीब 12.99 लाख से 23.09 है।
इस बीच, ईशा मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। मशहूर हस्तियों के साथउनके प्रशंसक उनकी खूब तारीफ़ कर रहे हैं।
बिग बॉस 17 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट् थी Isha Malviya
Isha Malviya बिग बॉस 17 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थीं, खासकर अपने सह-प्रतियोगी और पूर्व प्रेमी अभिषेक कुमार के साथ अपने संबंधों के कारण। तमाम विवादों के बावजूद, वह अपने लिए एक स्ट्रांग फैन बेस बनाने में कामयाब रही हैं।
ईशा को आखिरी बार दीप जंडू और सिमर कौर के एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। Isha Malviya अपने एक्स-बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में भी गेस्ट अपीयरेंस में नज़र आईं थीं।

