Raveena Tandon on Akshay Kumar : रवीना टंडन और अक्षय कुमार बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं। वे जल्द ही फिल्म वेलकम टू द जंगल में साथ नज़र आएंगे।
एक समय था जब ये रवीना टंडन (Raveena Tandon) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। यहाँ तक कि उनकी सगाई भी हो गई थी। हालाँकि, उनकी सगाई टूट गई। उसके बाद अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। हालाँकि, आज भी सोशल मीडिया पर अक्सर अक्षय और रवीना की सगाई को लेकर बयानबाजी होती रहती है।
रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिश्ता किसी से छुपा हुआ नहीं है। इन दोनों का रिश्ता शादी तक भी पहुंच चुका था लेकिन तभी सगाई टूट गई थी। अब इस बात को रवीना ने सालों बीत जानें के बाद उनके और अक्षय के सगाई की चर्चा होने पर Raveena Tandon ने अपना रिएक्शन दिया था।
“लोगों का तलाक…”
अब रवीना टंडन ने हाल ही में एएनआई पॉडकास्ट को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आज भी लोग उनकी और अक्षय की टूटी सगाई के बारे में बात करते हैं। साथ ही, उनसे पूछा गया कि यह किस साल हुआ था। इस पर एक्ट्रेस (Raveena Tandon on Akshay Kumar) ने कहा, “मैं इसे भूल चुकी हूँ। हम एक पॉपुलर कपल थे। हम फिल्म मोहरा के दौरान पॉपुलर हुए। अब हम अक्सर सार्वजनिक जगहों पर मिलते है और बातें भी करते हैं।”
“हर कोई अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ता है। कॉलेज की लड़कियाँ हर दिन अपने बॉयफ्रेंड बदलती रहती हैं। लेकिन, मुझे अब भी वो सगाई क्यों याद रहेगी जो टूट गई? हर कोई अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ता है। लोग तलाक लेते हैं। फिर भी, वे अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ते हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।”
Raveena Tandon की पर्सनल लाइफ
Raveena Tandon से आगे पूछा गया कि क्या ऐसी कई खबरें हैं जिनमें कहा गया है कि अक्षय कुमार उनके जैसी दिखने वाली अभिनेत्रियों को डेट कर रहे हैं। इस पर रवीना ने कहा, “जो कुछ भी लिखा गया है, मैंने उसे नहीं पढ़ा है। मैं उसे पढ़कर खुद को क्यों परेशान करूँ?” रवीना ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई खबर नहीं पढ़ी है।
रवीना की निजी ज़िंदगी की बात करें तो उनकी शादी को फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी संग हुए 21 साल हो गए हैं। उनकी बेटी राशा थडानी ने इसी साल फिल्म ‘आज़ाद’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
Raveena Tandon का वर्क फ्रंट
Raveena Tandon के काम की बात करें तो रवीना और अक्षय जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में फिर से साथ आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय और रवीना के साथ कई कलाकार नज़र आएंगे। इसलिए दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता है। अब देखना अहम होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है या नहीं।

