AP Dhillon Tara Sutaria Kiss Video: बॉलीवुड में क्रिसमस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कई सेलेब्स ने इस खास मौके पर पार्टियां दीं। वहीं, मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में भी कई सेलेब्स नजर आए। बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त समेत कई सितारे एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचे। संजय दत्त ने धमाकेदार एंट्री की। वहीं, एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी एपी के साथ स्टेज शेयर किया। इस दौरान एपी ने तारा के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देखकर एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड और एक्टर वीर पहारिया हैरान रह गए।
‘वन ऑफ वन’ टूर पर हैं AP Dhillon
एपी ढिल्लों इन दिनों अपने ‘वन ऑफ वन’ टूर पर हैं। इसी के तहत उन्होंने 26 दिसंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में परफोर्मेंस दिया। उन्हें सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। बॉलीवुड और टीवी सितारों की मौजूदगी ने उनकी शाम को और भी खास बना दिया। अभिनेत्री तारा सुतारिया ने सबका दिल जीत लिया। उन्हें ढिल्लों के साथ स्टेज पर डांस करते देखा गया और में इसी दौरान गायक ने उन्हें किस किया। अब उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
AP Dhillon Tara Sutaria Kiss Video
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एपी ढिल्लों सफेद रंग के कपड़ों में और तारा सुतारिया काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तारा कॉन्सर्ट के बीच में स्टेज पर पहुंचती हैं और गायक के गानों पर नाचने लगती हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और फिर AP Dhillon तारा को किस करते हैं। इसके बाद, वह तारा का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज के आगे ले जाते हैं।
AP Dhillon की हालत देखने लायक
अब तारा और एपी ढिल्लों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तारा सुतारिया के बॉयफ्रेंड और अभिनेता वीर पहाड़िया की रिएक्शन ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया है। इस दौरान तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भीड़ में खड़े होकर एपी ढिल्लों को देखते नजर आए। उन्हें सिंगर (AP Dhillon Tara Sutaria Kiss Video) के गानों पर लिप-सिंक करते हुए भी देखा गया। वायरल वीडियो में वीर थोड़े तनाव में नजर आ रहे हैं। अब फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

