हेलेन और बिंदु को भी टक्कर देती है ये एक्ट्रेस, बॉलीवुड विलेन के प्यार में इतनी पागल हो गई कि ……….. 

Smina Sumra
4 Min Read
Kalpana Iyer

Kalpana Iyer: अभिनय जगत की एक मशहूर अभिनेत्री, जिन्होंने करिश्मा कपूर और आमिर खान की 1996 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के गाने ‘परदेसी…परदेसी’ में दिल खोलकर डांस किया था। आमिर के इस ब्लॉकबस्टर गाने में अभिनेत्री एक अजनबी की भूमिका में नजर आईं थीं। लेकिन कभी-कभी यह अभिनेत्री आमिर खान के लिए दीवानी थीं।

इंडस्ट्री की एक बेहतरीन डांसर

बॉलीवुड की एक आइटम गर्ल, जिन्होंने 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में भी काम किया था। फिल्म के गाने ‘परदेसी परदेसी’ में उनका डांस खूब पसंद किया गया था। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अभिनेत्री और डांसर के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने आइटम नंबरों को एक नई पहचान दी। लेकिन अब वो अभिनय से दूर हैं।

 हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, वो हैं कल्पना अय्यर। राजा हिंदुस्तानी के गाने के बारे में सोचते ही उनका चेहरा जरूर याद आता है। अभिनेत्री अपने प्रेम जीवन को लेकर काफी चर्चा में रही हैं।

नेगेटिव रोल से मिली पहचान

80 के दशक में Kalpana Iyer मशहूर आइटम गर्ल भी थीं। फिल्मों में उन्हें ज्यादातर वैम्प के रोल में देखा गया। उन्हें इंडस्ट्री में नेगेटिव रोल से पहचान मिली। उन्हें आखिरी बार सलमान खान की फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में देखा गया था।

 अगर हम एक्ट्रेस के सुपरहिट डांस की बात करें तो हरि ओम हरि और रंभा हो जैसे कई सुपरहिट गाने हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और उनके गाने भी काफी लोकप्रिय हुए। Kalpana Iyer 80 और 90 के दशक में बेहद लोकप्रिय थीं।

फेमिना मिस इंडिया 1978 फर्स्ट रनर-अप

उन्होंने 1970 में एक बेहद ग्लैमरस अभिनेत्री के रूप में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। वे अपने डांस एनर्जी के लिए जानी जाती थीं। 1978 में कल्पना फेमिना मिस इंडिया 1978 फर्स्ट रनर-अप बनीं।

 फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए उन्होंने अपने समय की मशहूर अभिनेत्रियों और नर्तकियों हेलेन और बिंदू से भी प्रतिस्पर्धा की। फिल्म प्यारा दुश्मन (1980) का गीत हरि ओम हरि और अरमान (1981) का गीत रंभा हो उनके अमर गीत हैं।

Kalpana Iyer अफेयर के चर्चे

उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में नेगेटिव रोले प्ले किया था। इस फिल्म में वह रीमा लागू की दोस्त के किरदार में नजर आईं। फिल्म में उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आया और असल जिंदगी में भी लोगों ने इसे सराहा।

आपको बता दें कि कल्पना अय्यर और शोले के गब्बर यानी अमजद खान के अफेयर (Kalpana Iyer and Amjad Khan affair) की चर्चा इंडस्ट्री में खूब हुई थी। दोनों ने फिल्म ‘प्यार का दुश्मन’ में साथ काम किया था। अमर उजाला में छपी एक खबर के मुताबिक, उस समय ये भी कहा जाता था कि कल्पना अमजद खान के प्यार में पागल थीं। वो उनसे शादी भी करना चाहती थीं, लेकिन अमजद की मौत के बाद वो अभी तक कुंवारी हैं और एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *