Shakira India Tour : लैटिन पॉप की ग्लोबल स्टार शकीरा 19 साल बाद भारत में परफॉर्म करने जा रही हैं। जानिए कॉन्सर्ट कहां होगा और आप टिकट कहां बुक कर सकते हैं।
ग्लोबल स्टार शकीरा इस साल फिर से भारत में परफॉर्म करने जा रही हैं। इसकी पुष्टि होने के बाद उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने आखिरी बार 2007 में भारत में परफॉर्म किया था। अब 19 साल बाद शकीरा एक बार फिर भारत में अपना जादू बिखेरने आ रही हैं।
कब परफॉर्म करेंगी शकीरा?
वैश्विक लैटिन पॉप स्टार शकीरा लगभग 19 वर्षों के बाद इस अप्रैल में भारत में भव्य वापसी करने जा रही हैं। वह 10 अप्रैल, 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल, 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तुति देंगी। 2007 में अपने ‘ओरल फिक्सेशन टूर’ के दौरान मुंबई में यादगार प्रदर्शन के बाद यह उनका पहला बड़ा कॉन्सर्ट होगा।
Shakira India Tour हमेशा खास
शो के बारे में बात करते हुए शकीरा (Shakira India Tour 2026) ने कहा, “भारत में परफॉर्म करना उनके लिए हमेशा से खास रहा है। वह मुंबई और दिल्ली में अपने फैंस से दोबारा मिलने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि Shakira India Tour सिर्फ संगीत के बारे में नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों को एकजुट करके बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना है।”
शकीरा ने एक रिकॉर्ड बनाया
यह कॉन्सर्ट ‘फीडिंग इंडिया’ नामक नॉन प्रॉफिटेबल (Shakira India Tour) पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ‘डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो’ सहयोग कर रहा है। खास बात यह है कि फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट पहली बार एक से अधिक शहरों में आयोजित किया जा रहा है। आपको बता दें कि शकीरा दुनिया की सबसे लोकप्रिय लैटिन महिला कलाकारों में से एक हैं और उनके 10 करोड़ से अधिक रिकॉर्ड बिक चुके हैं।
उनके हिट गाने जैसे ‘हिप्स डोंट लाई’, ‘वाका वाका’, ‘व्हेनेवर व्हेरेवर’ और ‘शी वुल्फ’ आज भी दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हैं। उनका हालिया ‘लास मुजेरेस या नो लॉरेन वर्ल्ड टूर’ किसी भी लैटिन कलाकार द्वारा अब तक का सबसे अधिक कमाई करने वाला टूर बन गया और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
कहाँ से मिल सकती हैं टिकटें?
टिकटें केवल ‘डिस्ट्रिक्ट’ पर ही उपलब्ध होंगी।
एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए: 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से 1 मार्च दोपहर 12 बजे तक (48 घंटे पहले एक्सेस)।
आम बिक्री: 1 मार्च को दोपहर 1 बजे से शुरू।
Shakira India Tour न केवल एक म्यूजिकल इवेंट होगा, बल्कि एक विशेष सामाजिक पहल भी साबित होगा जो ग्लोबल म्यूज़िक मैप पर भारत को और अधिक स्थापित करेगा।

