Badshah Second Wedding: रैप संगीत के बादशाह माने जाने वाले रैपर बादशाह अक्सर अपने गानों के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बादशाह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री व मॉडल ईशा रिखी पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही यह चर्चा चल रही है कि बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं…
बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी
रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी की शादी (Badshah Marriage with Isha Rikhi) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि ईशा की मां पूनम ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। फैंस इस वायरल फोटो और पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
ईशा की मां द्वारा साझा की गई तस्वीर में, बादशाह ( Badshah Marriage) भूरे कुर्ते और सुनहरे दुपट्टे में दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं, दुल्हन बनी ईशा रिखी लाल पारंपरिक पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में, बादशाह और ईशा मंडप में एक-दूसरे को माला पहनाते और शादी की रस्में निभाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा, एक अन्य तस्वीर में, ईशा बादशाह के साथ नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में, यह कपल पूल के किनारे मुस्कुराते हुए पोज देते हुए कैमरे में कैद हुआ है।
पंजाबी इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम है ईशा रिखी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बादशाह और ईशा पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। खबरों के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में हुई थी और वहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई। ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं और उन्होंने 2018 में फिल्म ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
बादशाह की दूसरी शादी
यहां यह बताना जरूरी है कि यह बादशाह (Badshah Second Wedding) की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, लेकिन दोनों का 2020 में तलाक हो गया था। बादशाह और जैस्मीन की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। बादशाह ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए अलग होने का फैसला किया। बादशाह अपनी बेटी से भावनात्मक रूप से बहुत जुड़े हुए हैं और उन्हें इंडियन आइडल शो में भी अपनी बेटी के बारे में भावुक होते देखा गया है।

