Harsha Richhariya : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हर्षा रिचहरिया ने कल (19 अप्रैल) गृहस्थ जीवन त्याग कर संन्यास ले लिया है। उन्होंने उज्जैन में औपचारिक रूप से तर्पण, पिंडदान और श्रद्धा अनुष्ठान संपन्न किए। संन्यास लेने के बाद उनका नया नाम स्वामी हर्षानंद गिरि हो गया है।
आज से जीवन का एक नया अध्याय शुरू : हर्षानंद गिरि
उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज की उपस्थिति में हर्षा ने संन्यास ग्रहण किया। संन्यास की परंपरा के अनुसार, उन्होंने अपनी शिक्षा और दंड का त्याग किया। इस अवसर पर Harsha Richhariya ने कहा कि आज से उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है और उन्होंने गुरुदेव के मार्गदर्शन में संन्यास का मार्ग चुना है। हर्षानंद गिरि ने अपना शेष जीवन सनातन धर्म और देश में समाज सेवा को समर्पित करने का फैसला लिया है।
Harsha Richhariya का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का

हर्षा रिचरिया (Who is Harsha Richhariya) का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल भोपाल में रहता है। उनके पिता दिनेश बस कंडक्टर हैं और मां किरण रिचरिया एक बुटीक चलाती हैं। उनके भाई कपिल निजी क्षेत्र में काम करते हैं। ग्लैमर जगत में एक जानी-मानी हस्ती होने के बावजूद, आध्यात्मिकता की ओर उनका झुकाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

