Ranveer Singh as Lord Shiva : नितेश तिवारी की रामायण का पहला भाग इस दिवाली रिलीज होने वाला है। रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग इस दिवाली और दूसरा भाग अगले साल रिलीज होगा। रणबीर कपूर राम की भूमिका निभाएंगे, वहीं ऐसी खबरें भी थीं कि रणवीर सिंह उनकी अपकमिंग फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। हाल ही में मीडिया रिपोटों में दावा किया गया था कि रणवीर सिंह ने “इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा” के अधिकार खरीद लिए हैं। हालांकि, लेखक अमीश त्रिपाठी ने इन दावों पर चुप्पी तोड़ी है।
अमीश त्रिपाठी ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
अमीश त्रिपाठी की किताब ‘मेलुहा’ पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई। अब रणवीर सिंह इसी किताब पर आधारित फिल्म “द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा” बनाएंगे। इससे पहले करण जौहर और संजय लीला भंसाली भी इस किताब पर फिल्म बनाने की इच्छा जता चुके थे। इन दोनों के बाद रणवीर सिंह का नाम भी “द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा” से जुड़ गया है और खबरें आ रही हैं कि उन्होंने अमीश त्रिपाठी से इस किताब के अधिकार भारी रकम में खरीद लिए हैं। लेकिन अमीश त्रिपाठी ने इन अफवाहों का खंडन किया है। लेखक अमीश त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने किताब के अधिकार अपने पास रखे हैं और अभी तक कोई सौदा तय नहीं किया है। उनका कहना है कि वे रणवीर के बहुत बड़े फैन हैं और उनके काम की सराहना करते हैं, लेकिन एक्टर (Ranveer Singh as Lord Shiva) साथ फिल्म बनाने की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं।
धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की इंडस्ट्री में डिमांड
अभिनेता रणवीर सिंह ने “धुरंधर” फिल्म सीरीज से इतनी सफलता हासिल की है कि अब वे बड़े बजट की फिल्मों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि वे छोटी फिल्मों में काम करने के मूड में नहीं हैं, यही वजह है कि उन्होंने फरहान अख्तर की “डॉन 3” से दूरी बना ली है। रणवीर सिंह का नाम “शक्तिमान” से भी लंबे समय तक जुड़ा रहा, लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच, रणवीर सिंह की अगली फिल्म “प्रलय” की भी चर्चा चल रही है। हंसल मेहता अपने बेटे जय मेहता के साथ मिलकर इस फिल्म (Ranveer Singh Pralay movie ) का निर्माण कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, यह एक ज़ॉम्बी एपोकैलिप्स फिल्म होगी। रणवीर सिंह की पिछली फिल्मों, धुरंधर और धुरंधरः द रिवेंज की सक्सेस ने उन्हें इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक बना दिया है। वे आज सबसे ज्यादा मांग वाले अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी पिछली दो फिल्मों की सफलता के बाद, अभिनेता की चर्चा हर जगह होने लगी है।

