भारत आई ट्रंप की बेटी Tiffany Trump हैं इंस्टाग्राम स्टार, लेबनानी मूल के व्यक्ति से की शादी 

Smina Sumra
2 Min Read
Tiffany Trump visits the Taj Mahal

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफ़नी ट्रंप निजी दौरे पर भारत आई हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार, टिफ़नी ट्रंप शनिवार को दिल्ली  पहुंची थ। उन्होंने अपने पति के साथ आगरा ताजमहल को एक्सप्लोरर किया था। उनके दौरे के मद्देनजर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

Tiffany Trump का भारत दौरा

सूत्रों के मुताबिक, टिफ़नी ट्रम्प शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचने के बाद चार्टर्ड विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ले जाया जाएगा। उनकी यात्रा निजी बताई जा रही है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े होने के कारण विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि टिफ़नी ट्रम्प (Tiffany Trump visits the Taj Mahal) ने रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दौरा किया। वह ताजमहल परिसर में लगभग डेढ़ घंटे रही और इस स्मारक की सुंदरता का आनंद लिया। इस दौरान पर्यटकों की आवाजाही और सुरक्षा के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।

ताजमहल का दर्शन करने के बाद, Tiffany Trump दोपहर में आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से चार्टर्ड विमान से राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना होंगी। माना जा रहा है कि वे वहां भी कुछ ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकती हैं।

सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी सभी तैयारियां

आगरा प्रशासन ने उनकी यात्रा के लिए सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट से ताजमहल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के बीच निरंतर संतुलन बनाए रखा जा रहा है।

Tiffany Trump का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत विदेशी पर्यटकों और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बन चुका है। ताजमहल अतीत में वैश्विक नेताओं और हस्तियों की मेजबानी कर चुका है। अब आगरा में टिफ़नी ट्रम्प के आगमन को लेकर काफी उत्साह का माहौल है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *